ब्रेकिंग न्यूज

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा किसानों को आय दुगनी करने के नाम पर धोखा मिला


लखनऊ।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव आज पद्मश्री, यश भारती सम्मानित कृषि पण्डित हाजी कलीमुल्ला खां के आमंत्रण पर लखनऊ, के मलिहाबाद गए जहां आम उत्पादक किसानों और बागवानों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली।  अखिलेश यादव के साथ उनके पुत्र अर्जुन एवं बेटी टीना भी थे।  अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में महंगाई की मार  से हर नागरिक दुःखी और परेशान है। किसानों को आय दुगनी करने के नाम पर धोखा मिला है। उन्हें फसल की लाभप्रद लागत भी नहीं मिली। खेती-किसानी का हर सामान भाजपा सरकार में महंगा हो गया है। चारों ओर भ्रष्टाचार और अराजकता का बोलबाला है।  उन्होंने बताया कि आम किसानों को कोई सरकारी मदद नहीं मिली। वे बर्बादी के कगार पर पहुंच गए हैं। कोविड के दिनों में आम उत्पादकों को आर्थिक हानि उठानी पड़ी है।  कलीमुल्ला खां ने आम का वह पेड़ भी दिखाया, जिस पर 300 वैरायटी के आम लगते है। अखिलेश को उन्होंने 2 किलो का आम भेंट किया जिसका नाम ‘राजावाला‘ रखा गया है।  कलीमुल्ला खां ने बताया कि यह आम अफगानी नस्ल का है। अखिलेश यादव से किसानों ने शिकायत की कि आम उत्पादकों की बेहतरी के लिए भाजपा सरकार कुछ नहीं कर रही है। कीटनाशक दवाएं नकली मिल रही हैं। इस बार आम में 80 प्रतिशत फूल (बौर) था पर 15 प्रतिशत ही आम बचा है। उसमें से 70 प्रतिशत आम काला हो गया है। मंडियों में अब यहां के आम की पूछ नहीं रह गई है। फलपट्टी में सरकारी रवैये के खिलाफ काफी आक्रोश है। राष्ट्रीय अध्यक्ष इंसराम अली, चेयरमैन मलिहाबाद एवं अल्लूपुर गांव में वीरेन्द्र यादव के निवास स्थान पर भी गए। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव  राजेन्द्र चैधरी, पूर्व विधायक  इंदल रावत, राजबाला रावत, जिलाध्यक्ष जयसिह जयंत तथा नजीमउल्ला खां भी उपस्थित थे।  अखिलेश यादव ने मलिहाबाद में नेता  के नाम की चाय और मिष्ठान्न की दुकान पर भी रूककर चाय पी, जहां अखिलेश  का चित्र लगा था। जिस पर ‘‘वाह क्या चाय है‘‘ लिखा है।

  

                                                            

                                           

कोई टिप्पणी नहीं