ब्रेकिंग न्यूज

होटल में रंगरलिया मनाते पकड़े गए सीओ और महिला सिपाही सस्पेंड


लखनऊउन्नाव जिले के बीघापुर CO कृपाशंकर कनौजिया और महिला सिपाही को DGP  मुकुल गोयल की संस्तुति पर गृह विभाग ने सस्पेंड कर दिया है।दरअसल उन्नाव के CO कानपुर के होटल में महिला सिपाही के साथ पकड़े गए थे।उन्नाव के SP आनंद कुलकर्णी ने बताया कि महिला सिपाही के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने कहा कि CO पुलिस लाइन एके राय को बीघापुर CO बनाया है।इससे पहले भी इसी सर्किल में CO एके राय तैनात रह चुके हैंबता दें कि कानपुर के होटल में रंगरेलियां मनाने वाले उन्नाव में तैनात पुलिस उपाधीक्षक महकमे में चर्चा का केंद्र बन गए हैं महिला सिपाही के साथ कानपुर के एक होटल में पकड़े गए CO ने गुरुवार को पाटन स्थित सरकारी आवास छोड़ दिया वह अपना सामान लेकर मुख्यालय में बने अतिरिक्त CO के आवास में शिफ्ट हो गए हैंCO कृपाशंकर कनौजिया ने अपने पैतृक घर गोरखपुर जाने के लिए SP आनंद कुलकर्णी से मंगलवार को छुट्टी ली थीउनका फोन लगातार स्विच ऑफ रहने पर पत्नी को अनहोनी का शक हुआ इस पर उन्होंने SP को जानकारी दी SP ने सर्विलांस की मदद से CO के मोबाइल की लोकेशन निकलवाई उनकी लोकेशन कानपुर मालरोड के एक होटल की पाई गई होटल का रजिस्टर खंगाला तो CO और महिला सिपाही का नाम दर्ज पाया गया महिला सिपाही के साथ होटल के कमरे में CO के मिलने की चर्चा फैलते ही मामला सुर्खियों में आ गया


कोई टिप्पणी नहीं