ब्रेकिंग न्यूज

बेटी की शादी की आड़ में लिया पैरोल हुआ फरार पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा


सुल्तानपुर ।1994 में मुंबई में हत्या के अपराध में आजीवन कारावास की सजा काट रहे वेद प्रकाश सिंह निवासी कोतवाली देहात ने बेटी की शादी का सहारा लेकर न्यायालय से पैरोल लिया और मुंबई पुलिस को झांसा देकर फरार हो गया। कोतवाली देहात पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।मामला कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के सराय अचल गांव निवासी वीरेंद्र कुमार सिंह के पुत्र वेद प्रकाश सिंह से जुड़ा हुआ है। जो मुंबई में रहने के दौरान 1994 में हत्या के आरोप में वांक्षित हो गए थे। लंबे समय तक फरारी काटी और लंबी मशक्कत के बाद मुंबई पुलिस के हाथ लगे। जिस पर न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई। सुल्तानपुर जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत सराय अचल गांव में बेटी की शादी की बात कहते हुए न्यायालय से राहत देने की मांग की और पैरोल लिया। एक उपनिरीक्षक और सिपाहियों की टीम के साथ वेद प्रकाश सिंह को मुंबई से सुल्तानपुर लाया गया। लाक डाउन का हवाला देकर शादी टालने की बात आई। लेकिन फिर भी अफसर पुलिस विभाग के समझ नहीं पाए। आखिरकार मुंबई पुलिस को चकमा देकर वेद प्रकाश सिंह फरार हो गया है। थानाध्यक्ष कोतवाली देहात देवेंद्र सिंह के मुताबिक पुलिस को चकमा देकर फरार होने के धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। उसकी खोजबीन की जा रही है। पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन मिश्रा के मुताबिक मुंबई पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में आई थी। मुंबई पुलिस को झांसा देकर आजीवन कारावास की सजा काट रहे वेद प्रकाश सिंह फरार हो गए हैं। मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं