ब्रेकिंग न्यूज

24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 18,021 नये मामले आये


लखनऊ। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य  अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में बड़ी संख्या में टेस्टिंग का कार्य करते हुए, टेस्टिंग की क्षमता निरन्तर बढ़ायी जा रही है। गत एक दिन में कुल 2,18,965 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 3,71,73,548 सैम्पल की जांच की गयी है। इसमें 97,000 सैम्पलों की जांच आरटीपीसीआर के माध्यम से की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 18,021 नये मामले आये है। प्रदेश में 95,980 कोरोना के एक्टिव मामले में से 49,163 लोग होम आइसोलेशन में हैं। निजी चिकित्सालयों में 1446 लोग तथा शेष मरीज चिकित्सालयों में इलाज भी करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में विगत 24 घंटे में 3,474 तथा अब तक 6,18,293 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 2,00,486 क्षेत्रों में 5,30,419 टीम दिवस के माध्यम से 3,21,45,274 घरों के 15,58,18,108 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। प्रदेश में 45 वर्ष सेे अधिक आयु वालों का कोविड वैक्सीनेशन किया जा रहा है। अब तक 80,18,671 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गयी तथा पहली डोज लेने वालों में से 13,44,110 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गयी हैं। इस प्रकार कुल 93,62,781 वैक्सीन की डोज लगायी जा चुकी है।श्री प्रसाद ने बताया कि 11 अप्रैल, 2021 से 14 अप्रैल, 2021 तक टीका उत्सव मनाया जा रहा है। कल 12 अप्रैल, 2021 को 05 लाख 08 हजार से अधिक कोविड-19 के टीके लगाये गये। उन्होंने बताया कि कोविड संक्रमण नियंत्रित करने के लिए कोविड-19 की टेस्टिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि अब ट्रूनेट मशीन के द्वारा कोविड-19 की टेस्टिंग की जायेगी। इसके लिए जनपदों में 300 ट्रुनेट मशीन उपलब्ध करा दी गयी हैं इसके अलावा 12 नये आरटीपीसीआर लैब अमेठी, औरैया, बिजनौर, कुशीनगर, देवरिया, मऊ, सिद्धार्थनगर, सोनभद्र, बुलन्दशहर, सीतापुर, महोबा तथा कासगंज में स्थापित करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोविड संक्रमण की जांच तथा उपचार सरकारी अस्पतालों में निशुल्क किया जा रहा है।श्री प्रसाद ने बताया कि लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर तथा वाराणसी में कोविड संक्रमण को देखते हुए अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है। मास्क का प्रयोग समाज के प्रति जिम्मेदारी व सामाजिक उत्तरदायित्व का पालन है। उन्होंने बताया कि मास्क सही तरीके से पहने, जब भी किसी से मिले या किसी से बात करे तो मास्क जरूर पहने रहे। उन्होंने बताया कि संक्रमण अभी समाप्त नहीं हुआ है इसलिए विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकाॅल का पालन अवश्य करें। अपने हाथ को साबुन-पानी से निरन्तर धोते रहें। भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। उन्होंने कहा कि घर के बड़े-बुजुर्गों का टीकाकरण अवश्य कराएं

कोई टिप्पणी नहीं