ब्रेकिंग न्यूज

यूपी में 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 1277 नये मामले आये


लखनऊ।अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य  अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,27,219 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 2,26,92,833 सैम्पल की जांच की गयी है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 1,277 नये मामले आये हैं। प्रदेश में 16,691 कोरोना के एक्टिव मामले में से 7,238 लोग होम आइसोलेशन में हैं। उन्होंने बताया कि निजी चिकित्सालयों में 1,389 लोग ईलाज करा रहे हैं, इसके अतिरिक्त मरीज एल-1, एल-2 तथा एल-3 के सरकारी अस्पतालों मे अपना ईलाज करा रहे है। उन्होंने बताया कि विगत 24 घंटे में 1330 तथा अब तक कुल 5,51,917 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। प्रदेश में कोविड-19 का रिकवरी प्रतिशत 95.68 है। प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,76,710 क्षेत्रों में 4,92,830 टीम दिवस के माध्यम से 3,06,78,496 घरों के 14,94,17,238 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। प्रदेश में ई-संजीवनी के माध्यम से 24 घंटे में 4782 लोगों ने चिकित्सीय परामर्श लिया है। अब तक 3 लाख अधिक लोगों ने चिकित्सीय परामर्श ली है। प्रसाद ने बताया कि वायरस के नये स्वरूप सामने आने पर भारत सरकार ने यूनाइटेड किंगडम के बीच की उड़ाने 31.12.2020 तक के लिए स्थगित कर दी हैं। यूनाइटेड किंगडम से आने वाले लोग अपनी जांच अवश्य करायें।  60 वर्ष से अधिक के लोगों में संक्रमण का प्रतिशत 10.62 तक पहुंच गया है तथां संक्रमण से मरने वाले का प्रतिशत 10.62 है, इसलिए 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोग अपना विशेष ध्यान रखें।  इसके अलावा सभी लोग मास्क पहनें, हाथ साबुन-पानी से धोते रहें तथा लोगों से दो गज की दूरी बनाये रखें। जब तक वैक्सीन नहीं आती तब तक पहले से बीमार बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं को संक्रमण से बचाना होगा। उन्होंने बताया कि प्राइवेट लैब द्वारा आरटी-पीसीआर की जांच के लिए रु0 700 प्रति जांच तथा सैम्पल घर से कलेक्ट करने का रु0 900 जांच शुल्क रखा गया है।

कोई टिप्पणी नहीं