ब्रेकिंग न्यूज

वृद्धजनों को दीपावली पर्व की दी हार्दिक शुभकामनाएं डीएम ने


अमेठी। जिलाधिकारी  अरुण कुमार ने गौरीगंज स्थित समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धा आश्रम पहुंचकर वृद्धजनों का हाल जाना। जिलाधिकारी ने वृद्ध आश्रम में स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित मिट्टी के दिये व मिठाई वृद्ध जनों को वितरित किया एवं उन्हें दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस दौरान जिलाधिकारी ने वहां पर मौजूद वृद्धजनों से उनके स्वास्थ्य, खाने पीने की व्यवस्था और साफ सफाई के संबंध में जानकारी लिया, जिस पर वृद्ध जनों द्वारा बताया गया कि खाने पीने की कोई दिक्कत नहीं है। समाज कल्याण अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि वृद्ध आश्रम में कुल 40 वृद्ध पंजीकृत हैं जिनका समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाता है। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ अंकुर लाठर सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं