ब्रेकिंग न्यूज

आज से छठ महापर्व शुरू

 


कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी  तिथि से छठ का पावन त्योहार मनाया जाता है। दिवाली के 6 दिन बाद छठ का त्योहार मनाया जाता है।  यह पर्व खासतौर पर बिहार, उत्तरप्रेदश, झारखंड में अधिक मनाया जाता है भगवान सूर्य की पूजा का विशेष महत्व है। चार दिनों का महापर्व छठ शुरुआत 'नहाय खाय' से होती है। इस बार छठ पूजा 20 नंवबर को पड़ रही हैं। जानिए छठ पूजा की तिथियां, शुभ मुहूर्त,  सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, प्रसाद और व्रत कथा। छठ पूजा की शुरूआत कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी के दिन  नहाय खाय के साथ होगी।  इस दिन व्रत स्नान करके नए कपड़े धारण करते है और शाकाहारी भोजन करते है। व्रती के भोजन करने के बाद ही परिवार के अन्य सदस्य भोजन ग्रहण करते हैं। इस बार नहाय खाय 18 नवबर को पड़ रहा है। इस दिन सूर्योदय सुबह 6 बजकर 46 मिनट पर और सूर्योस्त शाम को 5 बजकर 26  मिनट पर होगा दूसरे दिन 'खरना' होता है। खरना के दिन छठ करने वाले व्यक्ति पूरे दिन का उपवास रखकर शाम के वक्त खीर और रोटी बनाते है। इस बार खरना 19 नवंबर को मनाया जाएगा। खरना के शाम को रोटी और गुड़ के खीर का प्रसाद बनाया जाता है। प्रसाद में चावल, दूध के पकवान, ठेकुआ बनाया जाता है। साथ ही फल सब्जियों से पूजा की जाती है। इस दिन सूर्योदय सुबह 6 बजकर 47 मिनट बजे और सूर्योस्त शाम को 5 बजकर 26 मिनट बजे पर होगा।छठ के तीसरे दिन यानी शाम के वक्त अस्त होते हुए सूर्य को अर्घ्य दी जाती है। इस बार शाम का अर्घ्य 20 नवंबर को है। छठ व्रती पूरे दिन निर्जला व्रत करते हुए शाम को अस्त होते हुए सूर्य को अर्घ्य देती है। इस दिन नदी या तालाब में सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा है।तिथि- 20 नवंबर 2020 छठ पूजा के दिन सूर्योदय – सुबह 6 बजकर 48 मिनट  छठ पूजा के दिन सूर्यास्त – शाम 5 बजकर 36 मिनट 

कोई टिप्पणी नहीं