ब्रेकिंग न्यूज

हाईकोर्ट की पहली महिला वकील का देहांत


नई दिल्ली/हरियाणा की वरिष्‍ठ नेता और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्‍यपाल चंद्रावती (92 वर्षीय)का देहांत हो गया है। रविवार सुबह रोहतक पीजीआई में उन्होंने अंतिम सांस ली। पिछले काफी समय से वे बीमार चल रही थीं। उनके निधन पर विभिन्‍न राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक जताया है।चंद्रावती हरियाणा की राजनीति का एक जाना-माना नाम थीं। प्रदेश की राजनीति में कई दशकों तक उनका दबदबा रहा। उन्होंने अपने जीवनकाल में 14 चुनाव लड़े। वह कई महत्‍वपूर्ण पदों पर रहीं, लेकिन मुख्यमंत्री बनने की चाह उनके मन में ही रह गई और इस अधूरी इच्छा के साथ वे दुनिया को अलविदा कह गईं।चंद्रावती हरियाणा की पहली महिला सांसद थीं। वह 1977 में भिवानी लोकसभ क्षेत्र से सांसद बनीं थीं। हरियाणा विधानसभा की पहली विधायक भी बनी थीं। दो बार मंत्री भी बनीं चंद्रावती अपने क्षेत्र में ग्रेजुएशन करने वाली पहली महिला थीं। इसके साथ ही वह पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट की पहली महिला वकील भी थीं। 3 सितंबर 1928 को दादरी के गांव डालावास में उनका जन्म हुआ था और उन्होंने पंजाब के संगरूर जिले से स्नातक की थी। दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी की थी।

कोई टिप्पणी नहीं