ब्रेकिंग न्यूज

7 सीटों पर 88 कैंडिडेट्स की किस्मत का फैसला


लखनऊ। उ0प्र0 के 7 सीटों पर 3 नवंबर को हुए उपचुनाव का आज परिणाम आएगा। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो चुकी है। शुरुआत में बैलट पेपर की गिनती हुई है। इसके बाद ईवीएम से गणना चल रही है। इसी के साथ 88 कैंडिडेट्स की किस्मत का फैसला होगा। मतगणना स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।बता दें कि, इन 7 सीटों पर कुल 53.62% मतदान हुआ था, जबकि 2017 में इन्ही 7 सीटों पर 63.90% वोटिंग हुई थी। यानि 2017 के मुकाबले इस उपचुनाव में लगभग 12.63 फीसद कम वोट पड़े हैं। 2017 में इन 7 सीटों में से 6 पर भाजपा का कब्जा था, जबकि 1 सीट सपा के खाते में गयी थी। हालांकि इस बार एग्जिट पोल कहानी कुछ ही कह रहे हैं। जौनपुर मल्हनी विधानसभा सीट पर मतगणना के चौथे राउंड में टेबल नंबर 4 का ईवीएम का डिस्प्ले खराब होने के कारण काउंटिंग रुकी है।घाटमपुर सीट पर बूथ संख्या 137A पर ईवीएम से वोटों की गिनती रोक दी गई है। मॉक पोल डिलीट नहीं किए जाने के बाद मतगणना रोकी गई है। अब यहां पर्ची से वोटिंग होगीअमरोहा जिले के नौगावां सादात विधानसभा क्षेत्र में मतगणना के दौरान टेबल नंबर तीन पर मशीन नंबर 11760 में तकनीकी खराबी आई। मशीन को ठीक करने में टेक्नीशियन जुटे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं