ब्रेकिंग न्यूज

प्रदेश में 50,378 कोरोना के एक्टिव मामले


लखनऊ। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य  अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कोविड-19 टेस्टिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। प्रदेश में कल एक दिन में अब तक का सर्वाधिक कुल 1,64,787 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 1,02,63,709 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटें में कोरोना के संक्रमित 4,095 नये मामले आये है। प्रदेश में अब तक कुल 3,46,859 लोग पूर्णतया उपचारित होकर डिस्चार्ज किये गये। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 4444 लोग उपचारित हुए। प्रदेश में रिकवरी का प्रतिशत अब बढ़कर 86.04 है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 50,378 कोरोना के एक्टिव मामले है।  प्रदेश में एक्टिव केसों में 26 प्रतिशत की कमी आई है। उन्होंने बताया कि होम आइसोलेशन में 24,135 लोग हैं। उन्होंने बताया कि निजी चिकित्सालयों में 3634 लोग तथा सेमी पेड एल-1 प्लस में 109 लोग ईलाज करा रहे है।  प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,27,439 क्षेत्रों में 3,94,489 सर्विलांस टीमों के माध्यम से 2,57,30,773 घरों के 12,75,63,366 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं