ब्रेकिंग न्यूज

74 जनपदों में 2606 कोरोना के मामले एक्टिव


लखनऊ।उत्तर प्रदेश केे प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य  अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश के 74 जनपदों में 2606 कोरोना के मामले एक्टिव हैं।  अब तक 3581 मरीज पूरी तरह से उपचारित हो चुके हैं।  कल 736 पूल 5-5 सैम्पल के तथा 200 पूल 10-10 सैम्पल कुल 936 पूल टेस्ट किये गये। इनमें 5-5 सैम्पल के 110 पूल तथा 10-10 सैम्पल के 51 पूल पाॅजीटिव पाये गये। उन्होंने बताया कि आरोग्य सेतु अलर्ट जनरेट होने पर लोगों को कन्ट्रोल रूम से काॅल किया जा रहा है। अब तक कुल 34,935 लोगों को फोन कर उनके स्वास्थ्य के बारे में  जानकारी ली गयी है। उन्होंने बताया कि आशा वर्कर्स द्वारा कामगारों/श्रमिकों के घर पर जाकर सम्पर्क कर उनके लक्षणों का परीक्षण कर रही हैं, जिसके आधार पर आवश्यकतानुसार कामगारों/श्रमिकों का सैम्पल इकट्ठा कर जांच की जा रही है।  आशा वर्कर्स द्वारा अब तक 8,50,899 कामगारों/श्रमिकों से उनके घर पर जाकर सम्पर्क किया गया। इनमें 892 लोगों में कोरोना के लक्षण पाये गये। उन्होंने बताया कि ग्राम एवं मोहल्ला निगरानी समितियों के द्वारा निगरानी का कार्य सक्रियता से किया जा रहा है। अब तक 51,374 निगरानी समिति के माध्यम से 72,18,440 घरों में रह रहे 3,62,29,716 लोगों से सम्पर्क किया गया है।  घरेलू उड़ाने आज से प्रारम्भ हो गई हैं। उड़ानों के माध्यम से आ रहे यात्रियों को 14 दिन के होम क्वारंटीन में रहने की व्यवस्था है जबकि आने के 6 दिन के बाद यदि वे जांच कराते हैं और रिपोर्ट निगेटिव आती है तो उनका होम क्वारंटीन समाप्त हो जायेगा। 

कोई टिप्पणी नहीं