ब्रेकिंग न्यूज

डीएम ने जिला महिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के दिए निर्देश


सुल्तानपुर जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह ने स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सीएमएस(महिल/पुरूष) सहित अन्य उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई, दवा वितरण, प्रसूति वार्ड, नवजात शिशु कक्ष, ओ.पी.डी., आपातकालीन सेवाओं तथा मरीजों को उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया । 

तत्पश्चात जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सीएमएस चेम्बर में स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सको के साथ बैठक आयोजित की । उक्त बैठक में जिलाधिकारी ने सम्बन्धित चिकित्सको से बेहतर व्यवस्था हेतु सुझाव प्राप्त किये गये। चिकित्सकों द्वारा कई सुझावों जैसे- आशा बहुओ द्वारा सहयोग न किया जाना, बिना ड्रेस व आई कार्ड के उपस्थित होना, सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर करने सहित कई सुझाव दिये।   जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि आशा बहुओं के साथ नियमित मीटिंग कर उन्हें प्रशिक्षित किया जाय तथा ड्रेस कोड व आई कार्ड के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिये जाय। उन्होंने सभी सम्बन्धित चिकित्सकों को निर्देशित किया कि पेसेन्ट व तीमारदारों के साथ स्वस्थ्य संवाद स्थापित किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक मरीज को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने निर्देशित किया कि चिकित्सालय परिसर की साफ-सफाई, पेजयल एवं दवाओं की उपलब्धता ससमय सुनिश्चित की जाय। उन्होंने प्रसूति एवं नवजात शिशु वार्ड में विशेष सतर्कता बरतने तथा संक्रमण नियंत्रण के मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।     

कोई टिप्पणी नहीं