DGP ने 21 IPS अधिकारियों को दी खास जिम्मेदारी
लखनऊ UP के DGP राजीव कृष्ण अब प्रदेश की कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने में जुट गए हैं।जिसके तहत उन्होंने प्रदेश के 21 IPS अधिकारियों को अहम जिम्मेदारी दी है। इन अधिकारियों को पुलिसिंग से जुड़े 10 प्रमुख क्षेत्रों में सुधार के लिए क्या-क्या किया जाना चाहिए इसकी रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है। इन दस क्षेत्रों के लिए एक-एक अधिकारी मुख्यालय और एक-एक फील्ड में तैनात किया गया है।इन सभी IPS अधिकारियों को एक महीने के भीतर पुलिसिंग से संबंधित इन 10 क्षेत्रों में सुधारों को लेकर रिपोर्ट तैयार करके DGP को सौपेंगे।ताकि ये प्रभावी ढंग आगे का रोडमैप तैयार कर सके। इनकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। जिसके उत्तर प्रदेश में पुलिसिंग व्यवस्था को और बेहतर किया जा सकेगा। DGP राजीव कृष्ण ने इस बार में जानकारी देते हुए कहा कि सभी अधिकारियों को उनकी रुचि के अनुसार जिम्मेदारी दी गई है। इसके लिए इन्हें एक महीने का समय दिया गया है।इस दौरान ये अधिकारी इन सभी 10 क्षेत्रों को लेकर रोडमैप तैयार कर सकेंगे।जिसके बाद इनका क्रियान्वयन शुरू होगा। इसका उद्देश्य है कि पुलिस व्यवस्था को पहले से अधिक प्रभावी बेहतर और व्यवहारिक बनाया जा सके। DGP ने कहा कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि पुलिसकर्मियों पर अतिरिक्त बोझ न पड़े और इसे धरातल पर आसानी से लागू किया जा सके। उन्होंने कहा कि ये पहली बार है जब पुलिसिंग में सुधार के लिए एक सिपाही से लेकर एडीजी रैंक के अधिकारियों की भागीदारी होगी। इसके तहत पीड़ितों का भी फीडबैक लिया जाएगा। महिला पुलिसकर्मियों और अन्य संबंधित नागरिकों सुझाव भी रिपोर्ट में शामिल होंगे।
1- महिला सशक्तीकरण एवं सुरक्षा क्षेत्र की जिम्मेदारी एडीजी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन (WCSO) पद्मजा चौहान और एडीजी आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ को दी गई है।
2- साइबर अपराध नियंत्रण के लिए एडीजी साइबर क्राइम बीके सिंह, पुलिस कमिश्नर नोएडा लक्ष्मी सिंह।
3- अपराधियों के विरुद्ध जीरो टालरेंस नीति के लिए एडीजी क्राइम एसके भगत और एडीजी जोन वाराणसी पीयूष मोर्डिया।
4- पुलिस कल्याण क्षेत्र की जिम्मेदारी आइजी पुलिस कल्याण आरके भारद्वाज और पुलिस कमिश्नर आगरा दीपक कुमार।
5- कानून-व्यवस्था, बंदोबस्त, एटीएस, एएनटीएफ के लिए एडीजी कानून-व्यवस्था एवं एसटीएफ अमिताभ यश और एडीजी जोन कानपुर आलोक सिंह।
6- बेहतर पुलिस सेवाएं की जिम्मेदारी एडीजी तकनीकी सेवाएं नवीन अरोड़ा और एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर देखेंगे।
7- प्रतिभा और विशेषज्ञता का उपयोग के लिए आइजी स्थापना नचिकेता झा और पुलिस कमिश्नर लखनऊ अमरेंद्र सिंह सेंगर।
8- यातायात प्रबंधन क्षेत्र में एडीजी यातायात के सत्यनारायण और पुलिस कमिश्नर वाराणसी मोहित अग्रवाल।
9- तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस उपयोग के लिए एडीजी तकनीकी सेवाएं नवीन अरोड़ा और पुलिस कमिश्नर कानपुर अखिल कुमार।
10- प्रशिक्षण क्षेत्र में एडीजी प्रशिक्षण राजीव सब्बरवाल और एडीजी जोन प्रयागराज संजीव गुप्ता।
कोई टिप्पणी नहीं