ब्रेकिंग न्यूज

3 बच्चों की मां शबनम को 12वीं के छात्र शिवा से प्यार, पति को छोड़ मंदिर में रचाई शादी


अमरोहा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां 3 बच्चों की मां ने अपने पति को तलाक देकर 12वीं के छात्र से शादी रचा ली।महिला का नाम शबनम है। जिसने शिवा नाम के लड़के से न सिर्फ शादी की बल्कि अपना नाम बदलकर शिवानी भी रख लिया। शबनम ने कहा कि हम दोनों ने अपने खुशी से शादी की है और अब साथ जीना चाहते हैं। 
मामला  सैदनगली थाना इलाके का है। जहां 26 साल शबनम ने 17 साल के नाबालिग छात्र से शादी कर ली है।दोनों ने अपनी शादी के बाद एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया जिसमें वो कह रही है कि वो इस शादी से बहुत खुश है।उसे और उसके पति को परेशान न किया जाए।9 साल पहले 2016 में शबनम की दूसरी शादी सैदनगली नगर पंचायत के रहने वाले तौफीक के साथ हुई थी। दोनों से तीन बेटियां भी हैं। 14 साल पहले तौफीक सड़क हादसे में घायल हो गया था।तब से उसका एक हाथ काम नहीं करता था। एक साल पहले फिर उसका एक्सीडेंट हो गया। जिसके बाद वो शारीरिक रूप से कमजोर हो गया। तौफीक ई-रिक्शा चलाकर घर चलाता है।इस बीच शबनम को मोहल्ले के ही शिवा से प्यार हो गया और वो उसके साथ रहने की जिद करने लगी। इस बारे में जब तौफीक को पता चला तो उसने इसका विरोध किया। दोनों में विवाद भी हुआ जिसके बाद मामला पंचायत तक पहुंचा। पंचायत ने फैसला सुनाया कि महिला अपनी मर्जी से जहां रहना चाहती है तो रह सकती है। 6 अप्रैल को महिला ने शिवा के साथ मंदिर में शादी की। तौफीक ने बताया कि शबनम की इससे पहले भी मेरठ में एक शादी हुई थी। ये उसकी दूसरी शादी थी और अब उसने तीसरे लड़के को चुन लिया है। शबनम ने पिछले शुक्रवार को मुझसे तलाक मांगा और तीनों बच्चों को छोड़कर अपने प्रेमी के पास रहने को चली गई। शिवा ने कहा कि हम दोनों ने अपनी मर्जी से शादी कर ली है। हम दोनों खुश हैं। कोई भी हमारी जिंदगी में दखलंदाजी न करे।शिवा के पिता दाताराम सिंह ने कहा कि बेटे का जो मन किया उसने किया।औलाद के खिलाफ पिता कैसे जा सकता है। नाबालिग के सवाल पर उन्होंने कहा कि अब जब बेटे ने प्रेम विवाह कर लिया है।उसकी पत्नी उसके साथ रहने के लिए राजी है।तो इसमें हम क्या कर सकते हैं। CO का कहना है कि इस प्रकरण में कोई शिकायत अभी तक प्राप्त नहीं हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं