अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में डीएम ने मेधावी छात्रा को सांकेतिक रूप से बनाया एक दिन का डीएम
सुल्तानपुर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत महिला एवं बाल विकास उ0प्र0 शासन लखनऊ एवं महिला कल्याण उ0प्र0 लखनऊ से प्राप्त निर्देश के अनुपालन में 02 से 11 अक्टूबर 2024 के मध्य 10 दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस समारोह के अन्तर्गत आज जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में ‘‘एक दिन की जिलाधिकारी‘‘ बालिकाओं तथा महिलाओं द्वारा सांकेतिक भूमिका निर्वाहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने मिशन शक्ति-(फेज-05) के अन्तर्गत मेधावी छात्रा महक गुप्ता, रामकली बालिका इण्टर कॉलेज को एक दिन का सांकेतिक जिलाधिकारी बनाया गया। जिलाधिकारी ने मेधावी छात्रा महक गुप्ता जिलाधिकारी/मजिस्ट्रेट के कार्यों/दायित्यों के बारे में अवगत कराया । तत्पश्चात् महक गुप्ता द्वारा एक दिन की जिलाधिकारी का कार्यभार ग्रहण किया । तत्पश्चात जन सुनवाई के दौरान महिलाओं के राजस्व सम्बन्धी शिकायतों को सुनकर तत्काल शिकायत निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया।
इसी क्रम में विकास खण्ड दूबेपुर में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर तैनात रहे लक्ष्मण राम, जिनकी मृत्यु कैंसर रोग से विगत दिनों में हो गयी थी, उन्हीं के स्थान पर मृतक आश्रित के रूप में उनकी पत्नी पूनम की नियुक्ति सहायक विकास अधिकारी (महिला) के पद पर जिलाधिकारी द्वारा किया गया। एक दिन की जिलाधिकारी मेधावी छात्रा महक गुप्ता के कर कमलो द्वारा पूनम को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। तद्पश्चात महक गुप्ता ने अपने अनुभवों को शेयर करते हुए बताया कि ये पद बहुत चुनौती पूर्ण व जिम्मेदारी से भरा है। जिलाधिकारी मैम हम लोगों के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं और उन्हीं के पद चिन्हों पर चलकर हम जैसे भी यह स्थान ग्रहण कर सकते हैं। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कैशिक, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) एस. सुधाकरन, मुख्य राजस्व अधिकारी बाबू राम, जिला विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय, जिला प्रोबेशन अधिकारी वी0पी0 वर्मा, मनीषी त्रिपाठी, राहुल विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहें।
कोई टिप्पणी नहीं