ब्रेकिंग न्यूज

सुलतानपुर में युवती ने नदी में लगाई छलांग,मछुआरों ने बचाई जान, मां से झगड़े के बाद उठाया आत्मघाती कदम


सुलतानपुर जिले में मां बेटी के झगड़े में कक्षा 11 की छात्रा ने खौफनाक कदम उठाया। वो घर से करीब आठ किमी दूर आई और गोमती नदी में छलांग लगा दिया। पुल पर सैकड़ों का मजमा लग गया। नदी में मौजूद मछुआरों ने उसे बाहर निकाला। जहां से उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज लाया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम कोतवाली नगर के गोलाघाट स्थित गोमती पुल के आसपास से लोग निकल रहे थे। तभी एक युवती वहां पहुंची और तपाक से छलांग लगा दिया। युवती के छलांग लगाते ही वहां हड़कंप मच गया। लोगों ने पुल से ही बचाव बचाव की गुहार लगाया। तो नदी में काम कर रहे थे मछुआरे राहत बचाव के लिए आगे आए। मछुआरों ने तैरकर युवती को बचाया और पानी से बाहर लेकर आए। युवती मूर्च्छित अवस्था में आ गई थी। तत्काल एंबुलेंस बुलाकर उसे स्थानीय लोगों ने राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जहां उसका डॉक्टरों द्वारा इलाज किया जा रहा है। नगर कोतवाल श्रीराम पाण्डेय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। युवती की पहचान गोसाईगंज के टाटिया नगर निवासी शेजल (20) पुत्री शीतला के रूप में हुई है। मां से शाम को झगड़ा करने के बाद उसने यह कदम उठाया है।

कोई टिप्पणी नहीं