ब्रेकिंग न्यूज

अतीक के भाई अशरफ की फरार पत्नी के 5 करोड़ के मकान पर आज चलेगा बुलडोजर

 


माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की मौत के बाद भी उनके अवैध साम्राज्य पर यूपी सरकार का एक्शन लगातार जारी है।माफिया अतीक अहमद और अशरफ की कई बेनामी और अपराध से अर्जित संपत्तियों पर अब तक बुलडोजर एक्शन के साथ ही कुर्की की कार्रवाई भी हो चुकी है। इसी कड़ी में अब अगली कार्रवाई अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा के करोड़ों के आलीशान मकान पर होने जा रही है। प्रयागराज के पूरामुफ्ती के अकबरपुर सल्लाहपुर में यूपी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड की जमीन पर बने इस अवैध मकान पर बुलडोजर एक्शन की तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण गुरुवार को दोपहर 12 बजे ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू करेगा। जिस मकान का ध्वस्तीकरण किया जाना है उसकी कीमत करीब 5 करोड़ रुपए बताई जा रही है।वक्फ बोर्ड की जमीन पर बने इस अवैध मकान के ध्वस्तीकरण को लेकर PDA ने पहले ही अपनी जांच पड़ताल और विधिक कार्रवाई पूरी कर ली है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने पहले ही ध्वस्तीकरण का नोटिस भी जारी कर दिया था। जैनब फातिमा का यह मकान पूरामुफ्ती के अकबरपुर सल्लाहपुर में वक्फ बोर्ड की जमीन पर बना है। अनुमान के मुताबिक लगभग 7 बीघा जमीन अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा और उसके भाई जैद और सद्दाम ने कब्जा किया है। 50 करोड़ से अधिक कीमत की वक्फ बोर्ड की जमीन कब्जा करने को लेकर नवंबर 23 में FIR दर्ज कराई गई थी।जिसके बाद इस मकान को धूमनगंज थाना पुलिस ने 3 दिसंबर 23 को गैंगस्टर एक्ट में मुनादी कराकर कुर्क कर लिया था।बता दें कि 24 फरवरी 2023 को अधिवक्ता उमेश पाल और 2 सरकारी गनर शूटआउट केस में पुलिस ने जैनब फातिमा को भी आरोपी बनाया है। भगोड़ा घोषित हो चुकी जैनब फातिमा पर पुलिस कमिश्नर ने 25 हजार का इनाम भी घोषित किया है।फरार होने के पहले जैनब फातिमा इसी मकान में रहती थी।

कोई टिप्पणी नहीं