ब्रेकिंग न्यूज

लोकसभा चुनाव को लेकर BJP की 5वीं सूची जारी


भारतीय जनता पार्टी  ने 111 प्रत्याशियों की 5वीं सूची जारी की,सहारनपुर से राघव लखनपाल ,मुरादाबाद से सर्वेश सिंह,मेरठ से अरुण गोविल,गाजियाबाद से अतुल गर्ग  घोषित,अलीगढ़ से सतीश गौतम,हाथरस से अनूप वाल्मिकी,सुलतानपुर से मेनका संजय गांधी ,बदायूं से दुर्विजय शाक्य,पीलीभीत से जितिन प्रसाद घोषित।उत्तर प्रदेश के 13 प्रत्याशियों का नाम घोषित किया गया है।हिमाचल प्रदेश से मंडी लोकसभा सीट से एक्ट्रेस कंगना रनौत को भारतीय जनता पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है।पार्टी ने पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी का टिकट काट दिया है। उनकी जगह कांग्रेस से आए जितिन प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा मेनका गांधी का टिकट सुलतानपुर से बरकार रखा गया है। गाजियाबाद से सांसद वीके सिंह का टिकट काटकर अतुल गर्ग को दिया है। इसके अलावा मेरठ से अरुण गोविल को उम्मीदवार बनाया है। अलीगढ़ से सतीश गौतम, बाराबंकी से राजरानी रावत और मुरादाबाद से सर्वेश सिंह को टिकट दिया गया। 








कोई टिप्पणी नहीं