ब्रेकिंग न्यूज

लोकसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस के बीच गठबंधन


लखनऊ उत्तर प्रदेश
में लोकसभा चुनाव के लिए सपा व कांग्रेस के बीच गठबंधन का एलान हो गया है। कांग्रेस 17 सीटों चुनाव लड़ेगी जबकि बाकी बची 63 सीटों पर हमारे सभी सहयोगी दलों को जगह दी जाएगी।लखनऊ में आयोजित संयुक्त प्रेसवार्ता में कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि हम मिलकर लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई लड़ेंगे। कांग्रेस पूरे देश को जोड़ने का लगातार प्रयास कर रही है। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी का विशेष रूप से उल्लेख किया और कहा कि हम उनके प्रति आभार जताते हैं कि उनके प्रयासों से ही यह गठबंधन अंजाम तक पहुंचा है।इस मौके पर सपा के नेता व राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि हम भारत को बचाने के लिए और भाजपा को हटाने के लिए एक साथ आए हैं। आज किसान परेशान हैं। जवान परेशान हैं। लोकतंत्र खतरे में है। ऐसे में हम भाजपा को हटाने के लिए संकल्प लेकर एक साथ आए हैं। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन भाजपा को सत्ता से हटाने में सक्षम है। भाजपा ने जो वादे किए ठीक इसके विपरीत आचरण किया है। हमें भरोसा है कि देश में फैले अन्याय को दूर करने में ये गठबंधन कामयाब रहेगा।संयुक्त प्रेसवार्ता में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी और सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल उपस्थित रहे। कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में यह सीट मिली-रायबरेली, अमेठी, कानपुर, फतेहपुर सीकरी, बासगांव, सहारनपुर, प्रयागराज, महराजगंज, वाराणसी, अमरोहा, झांसी, बुलंदशहर, गाजियाबाद, मथुरा, सीतापुर, बाराबंकी, देवरिया।

कोई टिप्पणी नहीं