ब्रेकिंग न्यूज

छाया इस साल का पहला कोहरा


शनिवार को लखनऊ में मौसम ने अचानक से करवट ली। यहां पर ठंड बढ़ गई है और खास बात यह है कि सुबह के 7 बजे तक इस सर्दी का पहला कोहरा नजर आया।यही नहीं ठंडी हवाएं चलने की वजह से लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है। पूरे यूपी में शनिवार को इसी तरह सुबह के वक्त मौसम में बदलाव देखा गए।कहीं पर हल्का कोहरा तो कहीं ज्यादा कोहरा देखने को मिला।लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक ने बताया कि नवंबर में मौसम ने अचानक से करवट ली है। शुक्रवार तक हल्की धूप थी वहीं आज शनिवार को सुबह के 7 बजे तक धूप न निकलना बताता है कि सर्दी अब धीरे-धीरे बढ़ रही है।पूरे यूपी में शनिवार से मौसम में कुछ बदलाव होते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही अधिकतम तापमान सभी जिलों में 30 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस से लेकर 19 डिग्री सेल्सियस के बीच ही चल रहा है।मौसम वैज्ञानिक  ने बताया कि अभी तक मौसम स्थिर था। लेकिन अब एक बार फिर से मौसम में बदलाव होने का पूर्वानुमान है। उन्होंने बताया कि बरेली, मुजफ्फरनगर और कानपुर में पिछले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है जबकि दूसरे जिलों में 15 डिग्री सेल्सियस लेकर 19 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान रहा है।लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।बाराबंकी, हरदोई, कानपुर, इटावा, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, वाराणसी, बलिया, चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से लेकर 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से लेकर 17 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, अयोध्या, फुरसतगंज, गाजीपुर और फतेहगढ़ में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से लेकर 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। इन जिलों का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस लेकर 16 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं