ब्रेकिंग न्यूज

डीएम व एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त जन शिकायतों/समस्याओं को सुना तथा उसके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिये निर्देश


सुलतानपुर जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में तहसील बल्दीराय सभागार में माह फरवरी के प्रथम शनिवार को जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी द्वारा जन शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका निस्तारण सम्बन्धित अधिकारियों को ससमय गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा है कि जन शिकायतों का निस्तारण अधिकारीगण प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण ढंग से करते हुए शिकायतकर्ता को पूर्णरूप से संतुष्ट किया जाय।    जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 133 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें राजस्व विभाग के 69, विकास विभाग के 05, पुलिस विभाग के 25, समाज कल्याण विभाग के 03, शिक्षा के 02, स्वास्थ्य के 02, आपूर्ति विभाग के 09 सहित अन्य विभागों के 03 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से मौके पर 15 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा मौके पर किया गया। अवशेष 118 प्रार्थना पत्र सम्बन्धित विभाग को निस्तारण हेतु भेजे जाने का निर्देश जिलाधिकारी द्वारा उप जिलाधिकारी बल्दीराय को दिया । इसी प्रकार अन्य समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कर जन शिकायतें सुनी गयी और सम्बन्धित तहसील स्तरीय अधिकारियों द्वारा निस्तारित किए  गये। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 डी0के0 त्रिपाठी सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी व सम्बन्धित पुलिस क्षेत्राधिकारी तथा क्षेत्रीय खण्ड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं