ब्रेकिंग न्यूज

हत्या के दोषी को 65 दिन में फांसी की सजा

 


 लखनऊ गाजियाबाद के सिटी फॉरेस्ट में एक दिसंबर 2022 को पांच साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी गई। दोषी सोनू गुप्ता को कोर्ट ने आज यानी शनिवार को फांसी की सजा सुनाई है। कोर्ट का फैसला सुनते ही 20 साल का दोषी सोनू बॉक्स में खड़ा-खड़ा रोने लगा। इसके बाद कोर्ट ने उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। कोर्ट का ये फैसला दो महीने में आया है। इस केस में पुलिस ने लगातार पैरवी की, जिस वजह से कोर्ट में रोज सुनवाई हुई।साहिबाबाद थाना क्षेत्र के सिटी फॉरेस्ट इलाके में कच्ची कॉलोनियां हैं। यहां एक राजमिस्त्री का परिवार रहता है। इस परिवार की 5 साल की बेटी एक दिसंबर 2022 को घर के बाहर खेल रही थी। अचानक वो संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गई। 2 दिसंबर 2022 को उसकी लाश घर से 150 मीटर दूर पड़ी मिली। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में रेप की पुष्टि हुई थी। 7 दिसंबर 2022 को पुलिस ने इस वारदात का खुलासा करते हुए सोनू गुप्ता को गिरफ्तार किया।

कोई टिप्पणी नहीं