ब्रेकिंग न्यूज

दो दिन बाद थी महिला कांस्टेबल की शादी,हल्दी रस्म के बाद मौत

 


लखनऊ शादी से ठीक दो दिन पहले दुल्हन की मौत हो गई। वह उत्तर प्रदेश पुलिस में कॉन्स्टेबल थी। रविवार को घर में हल्दी की रस्म थी। रिश्तेदारों ने गीत गाते हुए दुल्हन को हल्दी लगाई। इसके बाद दुल्हन नहाने के लिए बाथरूम में चली गई।करीब 45 मिनट तक जब वह बाहर नहीं आई तो घर की महिलाओं ने आवाज लगाई। दरवाजा नॉक किया लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला। फिर परिवार ने दरवाजा तोड़ा तो वह अंदर बेहोश पड़ी थी। तुरंत डॉक्टर को बुलाया गया।

डॉ0 ने लड़की को मृत घोषित कर दिया।शादी के बीच दुल्हन की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। मामला मेरठ जिले के  सरधना क्षेत्र के अहमदाबाद गांव की रहने वाली मुन्नी देवी की बेटी गीता तालियान उत्तर प्रदेश पुलिस में थी। वर्तमान में मुजफ्फरनगर विजिलेंस में तैनात थीं। 2011 में वह पुलिस में भर्ती हुई थी। 7 फरवरी को गीता की शादी थी। घर में शादी की रस्में हो रही थी। रविवार को हल्दी की रस्म के बाद गीता नहाने के लिए बाथरूम गई। वहीं उसकी मौत हो गई।गीता की शादी बुलंदशहर के गुलावठी में रहने वाले सुमित तेवतिया से तय हुई थी। वह भी उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल है। अभी गाजियाबाद में तैनात है। क्षेत्राधिकारी सरधना ने बताया कि गीता का शव बाथरूम में मिला है। पहले लगा था कि गैस गीजर से डेथ हुई है। लेकिन बाथरूम में गैस गीजर नहीं मिला है। मौत के कारण की जांच की जा रही है। आशंका है कि गीता की मौत कार्डियक अटैक से हुई है। हालांकि गीता की उम्र लगभग 30 साल थी। बिना पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट स्पष्ट तौर पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं