ब्रेकिंग न्यूज

40 फीट गहरे बोरवेल में गिरा बच्चा,NDRF ऑपरेशन में जुटी


लखनऊ हापुड़ जिले के कोटला सादात में 6 साल का बच्चा 40 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया। घटना मंगलवार 12.15 बजे की है जब बच्चा घर के बाहर खेल रहा था। गाजियाबाद से NDRF की टीम मौके पर पहुंच गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। बच्चा बोल और सुन नहीं पाता है। इसलिए टीम को दिक्कत हो रही है। जिस बोरवेल में बच्चा गिरा वह नगर पालिका का था। अभी बंद पड़ा हुआ था।

बच्चा साढ़े तीन घंटे से गड्ढे में खड़ा है।बच्चे को पाइप के माध्यम से ऑक्सीजन और दूध दिया जा रहा है।कोटला सादात निवासी मोहसिन का करीब 6 साल का बेटा माविया घर के बाहर खेल रहा था। खेलते-खेलते वो नलकूप के पास पहुंच गया। वहां खुले पड़े बोरवेल में गिर गया। थोड़ी देर बाद हादसे की जानकारी परिवार को हुई। सूचना मिलने पर DM व SP समेत प्रशासनिक टीम पहुंच गई।बच्चे के पिता मोहसिन ने बताया कि जहां बच्चा गिरा है। वहां करीब 35 साल पहले नगर पालिका ने कुआं खोदा था। 10 साल से इसका इस्तेमाल नहीं हो रहा था। बोरवेल का मुंह खुला हुआ था।रेस्क्यू में लगे कर्मचारियों ने बताया, बच्चे ने दूध पिया है। इसके अलावा बोरवेल में लाइट की व्यवस्था कराई गई है। बोरवेल के अंदर कैमरा डालकर स्क्रीन पर अंदर के हालात देखने की कोशिश की जा रही है। बोरवेल के अंदर मोबाइल डालकर बच्चे के पिता और दादा को उसको दिखाया जा रहा है। जिससे इशारों के माध्यम से उसे कुछ समझाया जा सके।वहीं स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन पर नाराजगी जताई है। लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रशासन की घोर लापरवाही है। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई है। मोहल्ले के लोग बच्चे की सलामती की दुआ मांग रहे हैं। बच्चे के परिजनों का रो-रोकर हाल बुरा है।

कोई टिप्पणी नहीं