ब्रेकिंग न्यूज

डीएम ने सा0सह0 समिति के धान क्रय केन्द्र दूबेपुर व विपणन शाखा कुड़वार के धान क्रय केन्द्र का किया निरीक्षण


सुलतानपुर जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने सा0 सह0 समिति के धान क्रय केन्द्र दूबेपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान केन्द्र पर 02 काटा, 1 पावर फैन, ई-पास मशीन, 500 बोरा, किसानों को पीने का पानी और बैठने की पूर्ण व्यवस्था आदि सुविधाएं सही पायी गई।24 किसानों से सम्पर्क किया गया था तथा 01 किसान ललित वर्मा का सेम्पल धान का रखा था, जिसकों लाने के लिये बोला गया। जिलाधिकारी द्वारा उपलब्ध धान की नमी का नमी मापक यंत्र से परीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने रजिस्टर को नये प्रारूप पर बनाये जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया।   तत्पश्चात जिलाधिकारी रवीश गुप्ता द्वारा विपणन शाखा के धान क्रय केन्द्र कुड़वार का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय मौके पर केन्द्र प्रभारी शिशिर कान्त गर्ग  अपने स्टाफ सहित उपस्थित पाये गये। क्रय केन्द्र पर बैनर एवं वाल पेन्टिंग पायी गयी। केन्द्र पर पावर डस्टर, नमी मापक यंत्र, पानी की व्यवस्था, धान का मानक नमूना पाया गया। निरीक्षण के समय केन्द्र पर धान विक्रय करने वाले कृषक राम उजागिर तिवारी, ग्राम-भदहरा का अभिलेख एवं E-POP  (इलेक्ट्रॉनिक प्वाइंट आफ परचेज), क्रय रसीद आदि को देखा गया।  जिलाधिकारी द्वारा उपलब्ध धान की नमी का नमी मापक यंत्र से परीक्षण किया गया। अभी तक क्रय केन्द्र पर 45 कृषकों द्वारा सम्पर्क किया । मौके पर जगदीश कुमार पाण्डेय, ग्राम- चितईपुर अपना धान का नमूना लेकर आये थे। केन्द्र पर अभी तक 61.20 कु0 धान की खरीद की गयी है।

कोई टिप्पणी नहीं