ब्रेकिंग न्यूज

आज अयोध्या पहुंचेंगे CM योगी,दीपोत्सव की तैयारियों का लेंगे जायजा


लखनऊ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या आएंगे। वो यहां 3 से 4 घंटे तैयारियों का जायजा लेंगे। इसके अलावा अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक रूट डायवर्जन रहेगा। बता दें 23 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अयोध्या में दौरा है।बुधवार सुबह 11:55 बजे रामकथा पार्क के हेलीपैड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलिकॉप्टर से पहुंचेंगे। 12:05 बजे वो ​​​​​साकेत डिग्री कॉलेज में स्थलीय निरीक्षण करेंगे। साकेत डिग्री कॉलेज के मैदान में तीन हेलीपैड बनाए जा रहे हैं। दोपहर 12:20 वे रामजन्मभूमि परिसर रामलला के दर्शन पूजन के साथ-साथ राम मंदिर निर्माण का अवलोकन करेंगे।12:55 बजे रामकथा पार्क कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करेंगे। 1:25 बजे राम की पैड़ी दीपोत्सव स्थल पर भी जाएंगे। 1:45 बजे अंतरराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय में दीपोत्सव की समीक्षा बैठक करेंगे। 2:50 पर हेलीपैड रामकथा पार्क से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं