ब्रेकिंग न्यूज

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज


आज आंशिक सूर्य ग्रहण लगने वाला है। यह सूर्य ग्रहण भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों में देखा जा सकेगा। भारत में ग्रहण होने से इसका सूतक काल मान्य रहेगा। ग्रहण का सूतक सुबह 4 बजे लग चुका है। भारत में यह ग्रहण दोपहर बाद देखा जा सकेगा।दिवाली के बाद आज लग रहा सूर्य ग्रहण का विशेष महत्व है। हिंदू पंचांग की गणना के अनुसार सूर्य ग्रहण हमेशा अमावस्या तिथि पर ही लगता है ऐसे में इस बार भी कार्तिक अमावस्या तिथि पर सूर्य ग्रहण लग रहा है। यह ग्रहण आंशिक होगा। दिवाली के दूसरे दिन सूर्य ग्रहण लगने के कारण गोवर्धन पूजा कल मनाई जाएगी। ग्रहण का असर देश-दुनिया के साथ हर एक जातक के जीवन पर अवश्य पड़ेगा। इस बार दिवाली और सूर्य ग्रहण का दुर्लभ संयोग देखने को मिला जब दिवाली के अगले दिन बाद ही सूर्य ग्रहण पड़ा। अब इसी तरह का संयोग 10 साल बाद यानी 2032 में बनेगा जब दिवाली के अगले दिन बाद सूर्य ग्रहण की खगोलीय घटना घटित होगी। इस बार कई ग्रहण और दिवाली पर कई ग्रह खुद की राशि में मौजूद रहेंगे जिसमें गुरु, शनि, बुध और शुक्र ग्रह हैं।आंशिक सूर्यग्रहण तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के आंशिक रूप में आता है, जिससे पृथ्वी के स्थान विशेष से देखने पर सूर्य का आधा भाग ही नजर आता है।  वैज्ञानिक दृष्टिकोण से ग्रहण का लगना एक खगोलीय घटनाक्रम है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के मध्य होकर गुजरता है।आज लगने वाला यह ग्रहण साल का आखिरी सूर्य ग्रहण होगा।  आज का आंशिक सूर्य ग्रहण भारत में देखा जा सकेगा।  भारत में यह सूर्य ग्रहण शाम 4 बजकर 22 मिनट के बाद से दिखाई देगा। इस सूर्य ग्रहण की अवधि 1 घंटे 19 मिनट की रहेगी। भारत में ग्रहण के चलते सूतक काल मान्य रहेगा। सूतक आज सुबह करीब 4 बजे ले लग चुका है। सूर्य ग्रहण होने पर सूतक काल 12 घंटे पहले प्रभावी हो जाता है। भारत में  दिल्ली, राजस्थान,पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात, पंजाब,उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड. जम्मू, श्रीनगर, लेह और लद्दाख देखा जा सकता है।  

कोई टिप्पणी नहीं