ब्रेकिंग न्यूज

सीएम योगी ने फरियादियों को दिया न्याय का भरोसा

 


लखनऊ गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम व यात्री निवास में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दरबार में लोगों की समस्या सुनी। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में भ्रमण के दौरान गौशाला में गायों की सेवा की

 इससे पहले रविवार को भी जनता दरबार के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 400 लोगों की समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरोसा दिलाया कि हर किसी के साथ न्याय होगा। जनता दरबार में आए कुछ लोग ऐसे भी थे, जिनके परिजनों का इलाज धन के अभाव में नहीं हो पा रहा था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आश्वस्त किया कि किसी का इलाज नहीं रुकने पाएगा।  मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को तत्काल प्रक्रिया पूर्ण कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री योगी  रविवार सुबह करीब 7.45 बजे हिंदू सेवाश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने 200 से अधिक लोगों से मुलाकात की। उन्हें बताया गया कि यात्री निवास में भी 200 से अधिक लोग है। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यात्री निवास भी पहुंचे। राजस्व एवं पुलिस संबंधी शिकायतों के मामले में मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जमीन की पैमाइश और राजस्व संबंधी मामलों का तहसीलों में निस्तारण तेज कराएं। जहां जरूरत पड़े पुलिस बल भी साथ लिया जाए। उन्होंने थानों में समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया।

कोई टिप्पणी नहीं