ब्रेकिंग न्यूज

सब इंस्पेक्टर की सरकारी पिस्टल से फायरिंग हुई,गोली लगने से सब इंस्पेक्टर घायल

 


लखनऊ वाराणसी के चितईपुर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर मनीष सिंह (36) सोमवार की दोपहर खुद की सरकारी पिस्टल से गोली चलने से घायल हो गए। पिस्टल से निकली गोली मनीष के सिर को आर-पार कर गई है। दरोगा मनीष को उपचार के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत नाजुक बताई गई है।  मनीष सिंह ने पुलिस के सामने बयान दिया कि पिस्टल साफ करने के दौरान अचानक गोली चल गई थी। आत्महत्या करने जैसी कोई बात नहीं है। मनीष की सरकारी पिस्टल को कब्जे में लेकर सारनाथ थाने की पुलिस घटना की जांच कर रही है।बिहार के रोहतास जिले के परसिया के गांव के मूल निवासी मनीष सिंह वर्ष 2012 में मृतक आश्रित कोटे से पुलिस विभाग में दरोगा के पद पर भर्ती हुए थे। मनीष सिंह सारनाथ क्षेत्र की शक्तिपीठ कॉलोनी में पत्नी सोनी सिंह और बेटे आयांश के साथ रहते हैं। दोपहर में पति-पत्नी होली की खरीदारी करने के लिए घर से बाजार जाने वाले थे। इसी बीच अचानक मनीष सिंह की सरकारी पिस्टल से फायरिंग हुई और गोली उनकी ठुड्‌डी पर जा लगी।पिस्टल से निकली हुई गोली उनके जबड़े से होते हुए सिर को आर-पार कर गई। सोनी सिंह के शोर मचाने पर आसपास के लोग भाग कर आए। आनन-फानन दरोगा मनीष को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत बेहद ही नाजुक बताई गई है।

कोई टिप्पणी नहीं