ब्रेकिंग न्यूज

सीएम योगी ने किया मंत्रियों के विभागों का बंटवारा


लखनऊ उत्तर प्रदेश में मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया गया है।कैबिनेट मंत्री एके शर्मा को नगर विकास विभाग, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को ग्राम विकास विभाग और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गृह, आवास एवं शहरी नियोजन सूचना जैसे कई महत्वपूर्ण विभाग अपने पास रखे हैं।

जबकि स्वतंत्र देव सिंह को जल शक्ति मंत्री बनाया गया है।चौधरी लक्ष्मी नारायण को गन्ना विकास मंत्री का प्रभार सौंपा गया है।

इसके अलावा बेबी रानी मौर्य को महिला कल्याण मंत्रालय की ज़िम्मेदारी दी गई है। उत्तर प्रदेश में चुनाव से कुछ महीने पहले कांग्रेस से बीजेपी में गए जितिन प्रसाद को मुख्यमंत्री योगी ने लोक निर्माण विभाग दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं