ब्रेकिंग न्यूज

योगी आदित्‍यनाथ चुने गए BJP विधायक दल के नेता

 


लखनऊ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद गुरुवार को योगी आदित्‍यनाथ  को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है। इसके साथ वह लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री की कुर्सी संभालेंगे।केंद्रीय पर्यवेक्षक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह  और सह-पर्यवेक्षक व झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री रघुवर दास ने इस बात का ऐलान किया है। वहीं, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश खन्ना ने योगी आदित्यनाथ को विधायक दल का नेता बनाने का प्रस्ताव रखा था।इसके बाद सर्वसम्मति से उनको नेता चुना गया है।जानकारी के मुताबिक करीब 45-50 मंत्री 25 मार्च को योगी आदित्यनाथ के साथ शपथ ले सकते हैं।इनमें 15-20 चेहरे ऐसे हैं जो फिर से मंत्री बन सकते हैं। जिन्हें शुक्रवार को योगी ने चाय पर बुलाया है। उनके नाम हैं- केशव प्रसाद मौर्या, डॉ दिनेश शर्मा, सिद्धार्थनाथ सिंह, नंदगोपाल नंदी, ब्रजेश पाठक, जय प्रताप सिंह, सतीश महाना, जितिन प्रसाद, सुरेश खन्ना, श्रीकांत शर्मा सहित अन्य मंत्रियों को फिर से कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा कुछ हारे हुए मंत्रियों को भी मौका भी मौका मिल सकता है।मंत्रिमंडल में जाट समुदाय को तवज्जो मिल सकता है. साथ काशी, ब्रज और अवध क्षेत्र को भी तरजीह मिलेगी।

कोई टिप्पणी नहीं