ब्रेकिंग न्यूज

योगी संग 47 मंत्री लेंगे शपथ


लखनऊ योगी आदित्यनाथ आज दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके साथ ही वह प्रदेश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री बन जाएंगे, जो पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद दोबारा सत्ता संभालेंगे। गुरुवार को योगी आदित्यनाथ ने सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया। योगी आदित्यनाथ आज शाम चार बजे अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम भव्य समारोह में शपथ लेंगे।खबर है कि योगी के नए मंत्रिमंडल में पांच महिलाओं को जगह मिलेगी।महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने कई लोगों को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय बुलाकर मुलाकात की। इनमें नंद गोपाल नंदी भी शामिल रहे। सुनील बंसल ने कुछ विधायकों को भाजपा कार्यालय बुलाकर उन्हें समारोह के पास दिए। सुनील बंसल से मिलने के बाद नंद गोपाल नंदी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे हैं।तमाम मिथक और रिकार्ड तोड़कर दोबारा सत्ता में आई प्रदेश की योगी सरकार के शुक्रवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह पर पूर्वांचल की खास निगाह टिकी है। कई सीटों के नुकसान के बाद अब यहां सरकार मंत्रिमंडल के जरिए पूर्वांचल की जातीय सियासत को भी साधने की पूरी कोशिश करेगी। फिलहाल पूर्वांचल के 10 जिलों से दस से ज्यादा विधायकों के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ शपथ लेने की उम्मीद है। इसमें वाराणसी के चार विधायकों में दो को कैबिनेट, एक को स्वतंत्र प्रभार और एक को राज्यमंत्री का तोहफा मिल सकता है।भाजपा विधायक दल की बैठक में उप मुख्यमंत्री को लेकर घोषणा नहीं की गई है। 2017 में योगी आदित्यनाथ को विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद योगी ने सरकार में सहयोग के लिए दो उप मुख्यमंत्री नियुक्त करने का प्रस्ताव रखा था। उसके बाद केशव प्रसाद मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा को उप मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया था। गुरुवार को विधायक दल की बैठक में उप मुख्यमंत्री की घोषणा को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन पार्टी ने फिलहाल उप मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस बरकरार रखा है।ये नए चेहरे भी पा सकते हैं मौका अरविंद कुमार शर्मा, असीम अरुण, राजेश्वर सिंह, अश्वनी त्यागी, शलभमणि त्रिपाठी, राजेश त्रिपाठी, ब्रजेश सिंह रावत, दयाशंकर सिंह, राजेश चौधरी, दीनानाथ भास्कर, और प्रतिभा शुक्ला।नीलिमा कटियार, गुलाब देवी, डॉ. सुरभि, अंजुला माहौर, केतकी सिंह, प्रतिभा शुक्ला, अनुपमा जायसवाल, अदिति सिंह और सरिता भदौरिया।योगी मंत्रिमंडल में अपना दल (एस) के आशीष पटेल और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। निषाद पार्टी और अपना दल से एक-एक राज्यमंत्री भी बनाया जा सकता है। इन पुराने चेहरों को फिर मिल सकता है मौका स्वतंत्रदेव सिंह, सुरेश खन्ना, सतीश महाना, सिद्धार्थनाथ सिंह, श्रीकांत शर्मा, जय प्रताप सिंह, ब्रजेश पाठक, लक्ष्मीनारायण चौधरी, आशुतोष टंडन, भूपेंद्र चौधरी, अनिल राजभर, कपिल देव अग्रवाल, अशोक कटारिया, रविंद्र जायसवाल, अतुल गर्ग, मोहसिन रजा, बलदेव सिंह औलख, गिरीश चंद्र यादव, संदीप सिंह और जयकुमार जैकी। इनके अलावा पूर्व मंत्री जीएस धर्मेश, रमाशंकर पटेल, दिनेश खटीक, संजीव गोंड को भी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। योगी के साथ करीब 47 मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। इकाना स्टेडिमय में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल योगी और मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी।

कोई टिप्पणी नहीं