ब्रेकिंग न्यूज

BJP का संकल्प पत्र जारी, जानिए और क्या-क्या वादे किए


लखनऊ गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए लोक कल्याण संकल्प पत्र और नया प्रचार गीत जारी कर दिया है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश में सत्ता में आने पर किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली और कॉलेज जाने वाली मेधावी छात्राओं को मुफ्त स्कूटी देने का वादा किया है। भाजपा ने लता मंगेशकर की स्मृति में आर्ट्स अकादमी स्थापित करने की घोषणा भी की है।भाजपा ने उत्तर प्रदेश  में सत्ता में आने पर किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली और कॉलेज जाने वाली मेधावी छात्राओं को मुफ्त स्कूटी देने का वादा किया है।  लोक कल्याण संकल्प पत्र 2022 में भाजपा ने प्रदेश के हर जिले में आधुनिक विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाओं से युक्त मेडिकल कॉलेज स्थापित किये जाने का वादा किया। प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी सेवाएं एक निश्चित समय में प्राप्त हों, इसकी गारंटी देने वाला कानून लाया जाएगा।लोक कल्याण संकल्प पत्र 2022 में वादा किया गया है कि अयोध्या में श्रीराम से संबंधित संस्कृति, शास्त्रों एवं धार्मिक तथ्यों पर शोध के लिए रामायण विश्वविद्यालय को स्थापित किया जाएगा। संकल्प पत्र में बहन-बेटियों से लव जिहाद करने वालों को कम से कम 10 साल की सजा और एक लाख रुपये के जुर्माना लगाने का कानून बनाने का वादा किया जिससे इस कुकृत्य को करने से पहले कोई भी हजार बार सोचे। संकल्प पत्र में प्रदेश की अर्थव्यवस्था को प्रदेश में एक नंबर की अर्थव्यवस्था बनाने का वादा किया गया है।प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि 2017 में भाजपा ने जो कहा वो करके दिखाया है। 2017 से पहले बसपा, सपा और कांग्रेस के भाई भतीजावाद की सरकार में प्रदेश पिछड़ गया था। योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश की छवि को बदलकर फिर से विकास की रफ्तार पकड़ी है। कानून व्यवस्था का राज कायम किया है। आज फिर संकल्प पत्र लेकर आये है, फिर पांच साल जनता की सेवा करेंगे।इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2022 के चुनाव के लिए भाजपा संकल्प पत्र के साथ जनता के सामने उपस्थित है। उत्तर प्रदेश के 25 करोड़ लोगों के जीवन मे परिवर्तन के लक्ष्य को लेकर संकल्प पत्र जारी किया है। उन्होंने कहा कि हमने 2017 में जो संकल्प पत्र जारी किया था। उस समय जो संकल्प लिया था उसे मंत्र मानकर प्रत्येक वादे को पूरा किया। जो कहा था वह करके दिखाया। अब जो कहेंगे वह करके दिखाएंगे।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब कानून का राज है। हर बहन बेटी सुरक्षित महसूस करती है। पहले महीनों तक कर्फ्यू लगा रहता था। अब कर्फ्यू नहीं कावड़ यात्रा निकलती है। हर बेटी बेखौफ होकर स्कूल जाती है। हमने सुरक्षा के साथ गरीब कल्याण योजना को जनता तक पहुंचने के लिए काम किया है। भाजपा सरकार में योजना का लाभ चेहरा देखकर नहीं पात्रता देखकर दिया गया। प्रदेश सरकार ने डेढ़ गुना एमएसपी पर धान व गेंहू खरीदा। प्रदेश के पांच लाख युवाओं को रोजगार दिया गया। युवाओं को एमएसएमई सेक्टर में रोजगार मिल रहा है। प्रदेश में बेरोजगारी की दर कम हुई है।किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली,लव जिहाद को कम करने के लिए 10 वर्ष की सजा और 1 लाख जुर्माने का प्रबंध करेंगे,1 करोड़ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 1 लाख रुपए तक की न्यूनतम दर पर लोन,कॉलेज जाने वाली हर महिला को मुफ्त स्कूटी,कन्या सुमंगला योजना को 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार करेंगे,गरीब परिवार की बेटियों के विवाह के लिए 1 लाख रुपये की आर्थिक मदद,उज्जवला के सभी लाभार्थी को होली और दीपावली में 2 मुफ्त एलपीजी सिलेंडर,5 हजार करोड़ की लागत से कृषि सिंचाई योजना,25 हजार करोड़ की लगात से सरदार पटेल एग्री-इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन- आलू, टमाटर, प्याज जैसी सभी फसलों का न्यूनतम मूल्य देने के लिए 1 हजार करोड़,हर विधवा और निराश्रित महिला को 1500 रुपये प्रति माह का पेंशन,गन्ना किसानों को 14 दिन के अंदर भुगतान, देरी होने पर ब्याज सहित भुगतान,6 मेगा फूड पार्क- निषादराज बोट सब्सिडी योजना,मिशन पिंक टॉयलेट के लिए 1000 करोड़

कोई टिप्पणी नहीं