ब्रेकिंग न्यूज

सांसद का चार दिवसीय दौरा 6 नवंबर से, ढाई दर्जन जन चौपालों सहित अन्य कार्यक्रमों में होंगी शामिल

 


सुलतानपुर।पूर्व केन्द्रीय मंत्री व सांसद  मेनका संजय गांधी चार दिवसीय दौरे पर 6 नवंबर शनिवार को जिले में पहुँच रही है।श्रीमती गांधी का 6 नवंबर को 12:00 बजे पूर्वांचल एक्सप्रेस - वे के किलोमीटर पंचानवे पर पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा। श्रीमती गांधी 12:30 बजे ग्राम देहली स्थित श्री विकास शुक्ला के आवास पर विशेष सदस्यता कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगी। श्रीमती गांधी 1:00 बजे बाबा सत्य शिरोमणि नाथ ग्राम तिवारीपुर चंदौर में जन चौपाल 1:00 बजे, 1:30 बजे ग्राम इटवा मुलनापुर, 2ः00 बजे ग्राम मझवारा स्वागत, 2ः30 बजे ग्राम अमऊजासरपुर जन चौपाल 3ः00 बजे ग्राम मठिया बहादुरपुर जनचौपाल, 3ः30 बजे ग्राम महमूदपुर,4ः00 बजे कटावा घाट निषाद बस्ती, 4ः30 बजे ग्राम बलुआ निषाद बस्ती थाना - कोतवाली देहात जनचौपाल व सदस्यता अभियान कार्यक्रम में शामिल होंगी।तत्पश्चात 5:00 बजे शास्त्री नगर स्थित आवास पर रात्रि विश्राम करेंगी।सांसद मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने जानकारी देते हुए बताया 7 नवंबर को सांसद प्रातः 7:00 से 9:00 तक शास्त्री नगर आवास पर जनता दर्शन कार्यक्रम, 10:00 बजे वल्लीपुर निषाद बस्ती में जन चौपाल व सदस्यता अभियान, 10:30 बजे मोलनापुर निषाद बस्ती में जन चौपाल व सदस्यता अभियान, 11:30 बजे देवाढ़ बाजार थाना करौंदीकला में स्वागत, 12:00 बजे ग्राम पाकड़पुर, दोपहर 12:30 बजे खालिसपुर, 1:00 बजे बहाउद्दीनपुर, 1:30 बजे हिंदुआबाद, 2:00 बजे करौंदीकला, 2:30 बजे , 3:00 बजे दशगरपारा एवं 3:30 बजे भटौता तुलसी पत्ती, 4:00 बजे ग्राम सगरदे जन चौपाल कार्यक्रम में जनता से सीधा संवाद करेंगी।श्रीमती गांधी 5:00 बजे ग्राम मीरा मानिकपुर, थाना कूरेभार अग्रहरि समाज के विशाल भंडारे में शामिल होंगी। 8 नवंबर को सांसद श्रीमती गांधी 7:00 बजे से 9:00 बजे तक जनता दर्शन कार्यक्रम, 10:30 बजे पहाड़पुर रायपट्टी जयसिंहपुर में जन चौपाल, 11:00 बजे ग्राम बौरा जगदीशपुर, 11:45 बजे कील्हापुर, 12:30 बजे  ढीहढग्गूपुर में जिला पंचायतराज अधिकारी द्वारा मेहंदी,वृक्षारोपण एवं जन चौपाल, दोपहर 1:00 बजे ग्राम फुलवारी में आपदा पीड़ित विश्वनाथ यादव के घर, 1:15 बजे लम्काना दूबेपुर,1:30 बजे कूरेभार बाजार में नवनिर्मित मॉडल शौचालय का लोकार्पण व सदस्यता अभियान, 2:00 बजे तहसील जयसिंहपुर अंतर्गत किसी भी एक धान क्रय केंद्र पर निरीक्षण, 4:00 बजे ग्राम पथरा पोस्ट घाटमपुर थाना लम्भुआ में प्रभात पांडे द्वारा आयोजित भंडारे में शामिल होंगी तत्पश्चात शास्त्री नगर आवास पर रात्रि विश्राम करेंगी। सांसद श्रीमती गांधी 9 नवंबर को सबेरे 7:00 बजे से 9:00 बजे तक जनता दर्शन कार्यक्रम ,10:30 बजे ग्राम असवा में जन चौपाल व सदस्यता अभियान, 11:15 बजे ग्राम दिलावरपुर थाना कोतवाली देहात जन चौपाल,11:45 बजे ग्राम कैथापुर, 12:15 बजे ग्राम सकरसी मैं राज कपूर के आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने, 12:30 बजे ग्राम तेरयें एवं दोपहर 1:00 बजे ग्राम अभियाकला में जन चौपाल कार्यक्रम में शामिल होंगी।सांसद श्रीमती गांधी 3:00 बजे वाया मुसाफिरखाना जगदीशपुर, हैदरगढ़, लखनऊ, आगरा एक्सप्रेस वें होते हुए 14 अशोका रोड नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।

कोई टिप्पणी नहीं