ब्रेकिंग न्यूज

काशी में आज प्रियंका गांधी,पूर्वांचल में मिशन-2022 का आगाज


लखनऊ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में किसानों की आवाज मुखर करेंगी। इसे पूर्वांचल में मिशन-2022 का आगाज कहा जा रहा है। इस मौके पर किसान न्याय रैली शुरू होगी। प्रियंका गांधी बाबा विश्वनाथ और मां दुर्गा मंदिर में दर्शन पूजन करेंगी।जगतपुर स्थित इंटर कॉलेज के खेल मैदान में सभा होगी। इसमें वाराणसी और आसपास के जिलों के कांग्रेसी प्रियंका का संबोधन सुनने के लिए आएंगे। प्रियंका के आगमन के मद्देनजर उनके स्वागत के लिए बाबतपुर एयरपोर्ट से लेकर जगतपुर तक जगह-जगह होर्डिंग्स और कांग्रेस के झंडे लगाए गए हैं। इसके साथ ही कांग्रेस के प्रदेश स्तर के सभी बड़े नेता वाराणसी में कैंप किए हुए हैं।रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के साथ सचिव राजेश तिवारी व बाजीराव खाड़े, पूर्व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी, विधायक अनुराधा मिश्र, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, मोहम्मद इमरान प्रतापगढ़ी वाराणसी में कैंप किए हुए हैं। वहीं स्थानीय स्तर पर पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्र और पूर्व मंत्री व विधायक अजय राय के साथ अन्य नेता जुटे हुए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं