ब्रेकिंग न्यूज

यूपी सरकार के साढ़े 4 साल पर मंत्री जिलों में गिनाएंगे काम


लखनऊ उत्तर प्रदेश की योगी सरकार  अपने साढ़े 4 साल का कार्यकाल 19 सितम्बर को पूरा कर रही है।  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 की तैयारियों में लगी भाजपा ने इसे बड़े स्तर पर मनाने की तैयारी की है दरअसल सरकार की मंशा है कि उसके किए गए काम की जानकारी प्रदेश के हर नागरिक को हो इसी को देखते हुए भाजपा सरकार ने अपनी उपलब्धियां बताने के लिए राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के सभी प्रमुख जिलों में प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया है 19 सितम्बर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद लखनऊ में सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे इस मौके पर योगी सरकार की साढ़े 4 साल के कार्यकाल में किए गए कामकाज पर बुकलेट भी जारी की जाएगीइस बार आजादी के अमृत महोत्सव की तर्ज पर सरकार साढ़े 4 साल का काम काज  विकास की लहर, हर गांव, हर शहर होगा नारालखनऊ के अलावा मंत्री सरकार के साढ़े 4 साल की उपलब्धियों को अपने प्रभार वाले जिलों में बताएंगे दोपहर 1 बजे प्रदेश के विभिन्न जिलों में मंत्रियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी।

कोई टिप्पणी नहीं