ब्रेकिंग न्यूज

चुनौतियों के बीच अपनी साख बनाए रखें पत्रकार : डीआईओ


सुलतानपुर। किसी भी संगठन की  शुरुआत एक से होती है, धीरे-धीरे उसका स्वरूप बड़ा होता है। आप सब कार्य करें हमारा जहां सहयोग होगा हमेशा हम साथ हैं। उपरोक्त बातें जिला सूचना अधिकारी डॉ धीरेंद्र कुमार यादव ने कही।  श्रमजीवी पत्रकार यूनियन द्वारा प्रेस क्लब में नई कमेटी की घोषणा एवं परिचय पत्र वितरण के लिए आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेने जिला सूचना अधिकारी डॉ धीरेंद्र यादव ने कहा कि पत्रकार शासन-प्रशासन के बीच की कड़ी है। जहां दोनों की नजरें नहीं पहुंचती है वहां हमारे पत्रकार साथी शासन- प्रशासन को आईना दिखाते हैं। यह बहुत महत्वपूर्ण कार्य है। पत्रकारिता को चौथा स्तंभ माना गया है। पत्रकारों का योगदान हर समय,काल परिस्थिति में अतुलनीय रहा है, इसे भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि इधर बीच समाज में कुछ गिरावट आई तो पत्रकारिता भी इससे अछूती नहीं रही। इसकी साख को बनाए रखना आप सबकी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में संरक्षक केके तिवारी, सतीश तिवारी, जिलाध्यक्ष दर्शन साहू, संगठन सचिव जीतेन्द्र श्रीवास्तव ने भी अपने सम्बोधन में संगठन की मजबूती पर बल दिया। इस मौके पर रमाकांत बरनवाल, संतोष यादव, राजेश मिश्रा, कलीम खान, सुनील कुमार, सुरेश कुमार मौर्या, दयाशंकर गुप्ता, राम नारायण चौरसिया, संतोष कुमार मिश्रा, जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, नितेन कुमार विश्वास, अनुरुद्ध कुमार चौरसिया, कपिल कांत श्रीवास्तव सहित कई मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दर्शन साहू एवं संचालन महामंत्री संतोष यादव ने किया।
                                    
श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक में नई कमेटी की घोषणा हुई जिसमें दर्शन साहू जिलाध्यक्ष, संतोष यादव महामंत्री, आशुतोष मिश्रा, नीरज श्रीवास्तव, सुरेश कुमार मौर्या, रमाकांत बरनवाल को उपाध्यक्ष दयाशंकर गुप्ता कोषाध्यक्ष, जितेंद्र श्रीवास्तव संगठन सचिव, नितेन कुमार विश्वास, मोहम्मद अशरफ खान, संतोष कुमार मिश्रा सचिव व देवेश सिंह ऑडिटर चुने गए।

कोई टिप्पणी नहीं