ब्रेकिंग न्यूज

आखिरी सफर ,अतरौली पहुंचा पूर्व सीएम कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर


लखनऊ उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान-हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का आज बुलंदशहर जिले के नरौरा स्थित राजघाट पर अंतिम संस्कार होगा। उनका पार्थिव देह अलीगढ़ के अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम से अतरौली के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंच चुका है।यहां गृह मंत्री अमित शाह, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह, प्रहलाद पटेल,भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह समेत कई बड़ी हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।पूर्व मुख्यमंत्री  के अंतिम सफर में एक हजार से ज्यादा गाड़ियों का काफिला शामिल है। अतरौली में करीब दो घंटे तक उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद उनका पार्थिव शरीर नरौरा गंगा घाट पर पहुंचेगा, जहां शाम 5 बजे के करीब उनका अंतिम संस्कार होगा। पूर्व मुख्यमंत्री  को आखिरी बार देखने और श्रद्धांजलि देने के लिए अलीगढ़ की सड़कों पर लोगों की भीड़ जुटी रही।अतरौली में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कल्याण सिंह जी का इस दुनिया से चले जाना भाजपा के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उनके जाने के साथ भाजपा ने अपना एक दिग्गज और हमेशा संघर्षरत रहने वाला नेता खोया है। देशभर और विशेषकर उत्तर प्रदेश के दबे-कुचलों और पिछड़ों ने अपना एक हित चिंतक गंवाया है।

कोई टिप्पणी नहीं