ब्रेकिंग न्यूज

फौजी ने शादी का झांसा देकर नाबालिक से बनाया संबंध


लखनऊ। रायबरेली में गदागंज थाना क्षेत्र में एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां सेना के जवान पर नाबालिग लड़की से जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगा है। पीड़ित परिवार थाने पर गया तो वहां उसकी सुनी नही गई। अंत में आज पूरा परिवार पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा। जहां पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने आश्वासन दिया कि FIR दर्ज की जाएगी। घटना गदागंज थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पीड़िता के परिजनों ने बताया कि हमारी लड़की 17 साल की थी और हमने आर्मी में तैनात आशीष के साथ अपनी लड़की की शादी तय की थी। लेकिन हमारी लड़की की आयु कम होने के कारण हम शादी की केवल बात ही चला रहे थे और हमने लड़के पक्ष वालों से कहा जब हमारी लड़की की आयु 18 वर्ष हो जाएगी तो हम आपके लड़के से शादी कर देंगे। आरोप है कि आर्मी में तैनात आशीष लगातार छह महीनों से लड़की के यहां आने-जाने लगा और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। एक दिन आशीष ने लड़की के साथ जबरदस्ती किया और धमकी दिया कि अपने घर वालों को बताओगी तो तुम्हारा वीडियो मैं वायरल कर दूंगा। जिससे लड़की भयभीत हो गई। लेकिन लड़की ने हार नही मानी और किसी तरह अपने घर वालों से अपनी आप बीती बताया। इसके बाद घर वाले पीड़िता को लेकर गदागंज थाने पहुंचे। शिकायत करने के बावजूद थाने में नाबालिग लड़की की कोई सुनवाई नही हुई फिर। फिर आज क्या लड़की के साथ उसका पूरा परिवार पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा। जहां पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने आश्वासन दिया कि आपकी FIR  दर्ज हो जाएगी। अब देखना है की लड़की को न्याय मिलता है या फिर नही।

कोई टिप्पणी नहीं