ब्रेकिंग न्यूज

प्रेमी युगल ने गोमती में लगाई छलांग


लखनऊप्रेमी युगल ने गोमती नदी में कूदकर जान दे दी। दोनों शनिवार शाम से लापता थे। प्रेमी युगल के शव रविवार देर शाम झूलेलाल पार्क के पास गोमती नदी में उतराते मिले। शिनाख्त न होने से पहले आसपास के लोग दोनों की हत्या कर शव को यहां फेंके जाने की आशंका जता रहे थे। इसी बीच रविवार देर रात दोनों की शिनाख्त हो गई। दोनों रिश्तेदार थे। पुलिस प्रेम प्रसंग में जान देने की बात कह रही है।रविवार की शाम को झूलेलाल पार्क के पास गोमती नदी में दो शवों के मिलने की सूचना मिली। स्थानीय मल्लाहों की मदद से दोनों के शव बाहर निकलवाए गए। उस वक्त दोनों की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। आसपास के थानों को अलर्ट करने के बाद देर रात लड़के की शिनाख्त काकोरी बसरैला निवासी अखिलेश और लड़की की मलिहाबाद गढ़ी मजर की मनीषा के तौर पर परिजनों ने की। दोनों शनिवार शाम से लापता थे। अखिलेश कक्षा 9 और मनीषा कक्षा 8 की छात्रा थी। परिजन दोनों के इस कदम से सदमे हैं। कोई कुछ भी घटना को लेकर बोलने को तैयार नहीं है। न ही कोई किसी पर कोई आरोप प्रत्यारोप कर रहा है। पुलिस के मुताबिक लड़के के चाचा को लड़की की सगी बड़ी बहन ब्याही थी। दोनों के एक दूसरे घर आने जाने पर दोस्ती कब प्यार में बदल गई किसी को भनक तक नहीं लगी। चर्चा है कि दोनों प्यार के बीच रिश्तों की दीवार और परिवार के इस रिश्ते को कभी कबूल न करने की आशंका पर आत्मघाती कदम उठाया। घटना के पीछे के सही कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।


कोई टिप्पणी नहीं