ब्रेकिंग न्यूज

नवजात को दफनाने की कोशिश, रोने की आवाज सुन गड्ढे से बाहर निकाला


लखनऊसोनभद्र में एक व्यक्ति गड्‌ढा खोद नवजात को जिंदा दफन करने ही वाला था कि, लोगों के कानों में मासूम के रोने की आवाज पड़ी। लोगों ने दौड़कर मासूम को गड्ढे से बाहर निकाला। लोगों को करीब आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। नवजात को गोद लेने के लिए लोगों ने हाथ बढ़ाए। मामला जिले के रेनुसागर चौकी के श्मशान घाट के पास का है।बच्चे को देख मजदूर महिला सुनीता देवी की ममता जगी। रोने की आवाज सुन सुनीता दौड़ पड़ी। उनके साथ अन्य लोग भी भागे। लोगों का करीब आता देख आरोपी फरार हो गया। सुनीता ने बच्चे को गड्ढे से बाहर निकाल सीने से चिपटा लिया। इसके बाद गोद में लेकर मासूम को प्यार किया। फिर नवजात के शरीर को साफ कर उसकी मालिश की।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मजदूर महिला से बच्चे को लेकर पुलिस ने स्थानीय चिकित्सालय ले गई। जहां उसकी जांच की जा रही है। अनपरा कोतवाल विजय प्रताप सिंह ने बताया कि, लोगों के बताए हुलिया के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही।

कोई टिप्पणी नहीं