ब्रेकिंग न्यूज

यूपी में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 1,165 नये मामले आये


लखनऊ।अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार प्रदेश में बड़ी संख्या में टेस्टिंग कार्य करते हुए, टेस्टिंग क्षमता निरन्तर बढ़ायी जा रही है। गत एक दिन में कुल 3,09,674 सैम्पल की जांच की गयी है। प्रदेश में अब तक कुल 5,13,42,537 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 1,165 नये मामले आये हैं। प्रदेश में विगत 24 घंटों में 2,446 तथा अब तक कुल 16,59,209 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 17,928 एक्टिव मामले हैं, जिनमें से 10,141 लोग होम आइसोलेशन में हैं। प्रदेश में प्रतिदिन की पाॅजिटिविटी दर 0.4 प्रतिशत है। प्रदेश में रिकवरी रेट 97.7 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि सर्विलांस की कार्यवाही निरन्तर चल रही है। प्रदेश में अब तक सर्विलांस टीम दिवस के माध्यम से 3,57,18,220 घरों के 17,17,60,194 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है।श्री प्रसाद ने बताया कि प्रदेश के समस्त जनपदों में 18-44 वर्ष के आयु वर्ग के तथा 45 वर्ष ऊपर आयु वर्ग के लोगों का वैक्सीनेशन व्यापक स्तर पर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 1,66,07,371 लोगों को प्रथम डोज, जबकि 36,27,227 लोगों को द्वितीय डोज लगायी गई। प्रदेश में अब तक कुल 2,02,34,598 वैक्सीन लगायी जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि 18-44 आयु वर्ग को अब तक 31,24,260 लोगों को वैक्सीन लगायी गयी। उन्होंने लोगों से कहा कि जिन लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली है वो समय आने पर वैक्सीन की दूसरी डोज भी अवश्य लगवाये।श्री प्रसाद ने बताया कि 04 जून से प्रदेश में सीरो सर्विलांस शुरू किया गया है। यह अभियान 11 जून, 2021 तक चलेगा। इस अभियान के अन्तर्गत प्रदेश के समस्त जनपदों से 62 हजार ब्लड सैम्पल एकत्र किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि कल सोमवार से समस्त जनपद के महिला चिकित्सालय तथा संयुक्त चिकित्सालय में दो स्पेशल सेन्टर केवल महिलाओं के वैक्सीनेशन के लिए स्थापित किया जायेगा। इन महिला स्पेशल वैक्सीनेशन बूथों के स्थापित हो जाने से महिलाओं की टीकाकरण में भागीदारी बढ़ जायेगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करे, सैनेटाइजर व साबुन से हाथ धोते रहे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकाॅल का पालन अवश्य करें। किसी प्रकार की समस्या होने पर हेल्पलाइन नम्बर 18001805145 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं