हाथरस में बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत करने वाले पिता की सोमवार शाम गोली मारकर हत्या, पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया
लखनऊ।हाथरस के नौजरपुर गांव में बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत करने वाले पिता की सोमवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि आरोपी छेड़छाड़ का केस वापस लेने के लिए पीड़ित परिवार पर दबाव बना रहा था। मृतक की बेटी ने छह लोगों पर केस दर्ज कराया है। इनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है।मृतक अमरीश (52) के परिवार ने पुलिस को बताया कि आरोपी गौरव से उनके परिवार की पुरानी रंजिश चल थी। सोमवार को अमरीश की बेटी और आरोपी गौरव की पत्नी-मौसी गांव के मंदिर में पूजा करने गई थीं। इन महिलाओं में झगड़ा हो गया।शाम को अमरीश अपने खेत पर आलू की खुदाई करा रहे थे। उनकी पत्नी बेटी के साथ खाना देने के लिए खेत पर आईं थीं। इसी दौरान आरोपी गौरव अपने तीन दोस्तों के साथ वहां पहुंचा और अमरीश पर फायरिंग शुरू कर दी। उन्हें इलाज के लिए हाथरस ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।मृतक किसान अमरीष शर्मा ने 16 जुलाई 2018 को आरोपी गौरव के खिलाफ घर में घुसकर छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी 15 दिन जेल में रहा था, तब से वह रंजिश मानता चला आ रहा है। गौरव मामले में फैसला करने का दबाव बना रहा था। सोमवार दोपहर करीब 4 बजे अमरीष अपने खेतों पर आलू की खुदाई करा रहे थे। उसी दौरान उनकी पत्नी और पुत्री खाना देने के लिए खेतों पर आ गईं। इसी दौरान आरोपी अपने तीन साथियों के साथ एक सफेद रंग की गाड़ी में आए और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।फायरिंग के दौरान एक आरोपी को भी गोली लग गई जिससे वह गभीर रूप से घायल हो गया। बदमाश घायल आरोपी को गाड़ी में डालकर वहां से भाग निकले। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। खेत पर काम कर रहे मजदूर जान बचाकर भागने लगे। सूचना पाकर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। आनन-फानन में परिजन अमरीष को जिला अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थाना सासनी क्षेत्र के ग्राम नौजरपुर में घटित घटना में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये एक नामजद हत्यारोपी ललित शर्मा पुत्र सन्तोष शर्मा को गिरफ्तार कर पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। शेष अभियुक्तों की भी शीघ्र ही गिरफ्तारी की जायेगी।
कोई टिप्पणी नहीं