ब्रेकिंग न्यूज

हाईवे पर पलटी डबल डेकर यात्री बस, दो दर्जन यात्री हुए घायल

 


अमेठी मे शुक्रवार तड़के ड्राइवर की लापरवाही से आजमगढ़ से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस अनियंत्रित हो कर पलट गई। हादसे में दो दर्जन यात्री घायल हुए हैं, ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। दो यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।जानकारी के अनुसार आजमगढ़ से एक डबल डेकर यात्री बस आजमगढ़ से दिल्ली जा रही थी। बस में लगभग 50 यात्री सवार थे। यात्रियों के अनुसार रात में बस के सुल्तानपुर पहुंचने पर बस ड्राइवर ने ढाबे पर खाना खाया और शराब का सेवन किया। जिसके बाद लापरवाही से बस चलाने के कारण अमेठी जनपद के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव फ्लाई ओवर के पास बस के ड्राइवर ने बस पर से अपना संतुलन खो दिया। और बस तेज रफ्तार में पलट गई। आस?पास के ग्रामीणों ने पहुंचकर लगभग दो दर्जन यात्रियों को नजदीकी अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है। इसके साथ दो लोगों की गंभीर हालत होने पर लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। घायल यात्रियों का इलाज कर रहे अस्पताल के डॉक्टर गोयल ने बताया कि 27 यात्री घायल थे जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था। जिसमे कुछ यात्रियों को हल्की चोटे थी जिनका इलाज किया और वो चले गए है। लगभग 5-7 यात्रियों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। और 2 यात्रियों की हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।सीओ मुसाफिरखाना मनोज कुमार ने बताया कि, देर रात की घटना है। एक यात्री डबल डेकर बस मिश्रौली गांव के पास पलट गई थी जिसमें यात्री घायल हुए थे। सूचना के बाद तुरंत मौके पर पहुंचकर पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया जिसके बाद 2 यात्रियों को लखनऊ रेफर किया गया। वहीं अन्य यात्रियों में 16 यात्रियों को इलाज के बाद उन्हें गंतव्य स्थान के लिए प्रस्थान कराया कुछ यात्री इलाज के उपरांत अन्य यात्री साधन से अपने गन्तव्य स्थान के लिए रवाना हो गए। अन्य कुछ यात्रियों का इलाज अस्पताल में चल रहा है, सड़क पर यातायात सुचारू रूप से चल रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं