ब्रेकिंग न्यूज

विधानसभा में 5.50 लाख करोड़ का बजट पेश

 


लखनऊ उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में अपनी सरकार का 5वां व पूर्ण बजट 2021-22 पेश किया। इस सत्र का कुल बजट 5 लाख 50 हजार 270 करोड़ का है।इस साल बजट 38 हज़ार करोड़ रुपए ज्यादा है। वित्र मंत्री ने कहा कि यह बजट समावेशी विकास पर केंद्रित है। वर्ष 2020 चुनौतियों से भरा रहा। बावजूद इसके  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अच्छा काम किया।वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने आज सुबह कैबिनेट बैठक में जाने से पहले बजट के सूटकेस के साथ घर में पूजा पाठ किया। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में हुई कैबिनेट की बैठक में बजट 2021-22 को मंजूरी दी गई है। चालू वित्तीय वर्ष में कुल बजट 5.13 लाख करोड़ है। कोरोना काल के बाद कैबिनेट की यह पहली बैठक थी।बजट अपडेट-अयोध्या में एयरपोर्ट के लिए 101 करोड़,ज़ेवर एयरपोर्ट के लिए 2000 करोड़,चित्रकूट और सोनभद्र एयरपोर्ट 2021 में सक्रिय हो जाएगा।अयोध्या के विकास के लिए 140 करोड़, लखनऊ के राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल विकास के 50 करोड़,वाराणसी-गोरखपुर में मेट्रो के लिए 100 करोड़ की व्यवस्था ।अमृत योजना के लिए 2200 करोड़।स्मार्ट सिटी के लिए 2000 करोड़ कान्हा गौशाला के लिए 80 करोड़।मुख्यमंत्री समग्र सम्पदा विकास के लिए 1000 करोड़,PM आवास ग्रामीण के लिए 7000 करोड़ राष्ट्रीय रोज़गार गारंटी के तहत 5500 करोड़,PM सड़क योजना के लिए 5000 करोड़ की व्यवस्था ।उच्च शिक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण ऐलान हर मंडल में एक राज्य विश्वविद्यालय बनेगा 26 ज़िलों में माडल राजकीय महाविद्यालयों के लिये 200 करोड़ की व्यवस्था।राज्य गौरव पुरस्कार दिये जायेंगे-11 लाख का पुरस्कार।गरीब कलाकारों को 2000 प्रतिमाह पेंशन देगी सरकार।किसान पेंशन के लिए 3100 करोड़।सामूहिक विवाह योजना के लिए 250 करोड़।


 

कोई टिप्पणी नहीं