2.50 करोड़ से अधिक टेस्ट करने वाला देश में प्रथम राज्य उत्तर प्रदेश
लखनऊ।अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,46,056 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 2,50,34,039 सैम्पल की जांच की गयी है, 2.50 करोड़ से अधिक टेस्ट करने वाला देश में प्रथम राज्य उत्तर प्रदेश बन गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 775 नये मामले आये हैं। प्रदेश में 11,535 कोरोना के एक्टिव मामले में से 4,713 लोग होम आइसोलेशन में हैं। उन्होंने बताया कि निजी चिकित्सालयों में 1,056 लोग ईलाज करा रहे हैं, इसके अतिरिक्त मरीज एल-1, एल-2 तथा एल-3 के सरकारी अस्पतालों मे अपना ईलाज करा रहे है। प्रदेश में कोविड-19 का रिकवरी प्रतिशत 96.62 है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक कुल 5,71,606 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,81,640 क्षेत्रों में 5,04,120 टीम दिवस के माध्यम से 3,11,59,004 घरों के 15,14,88,196 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में ई-संजीवनी के माध्यम से 24 घंटे में 5,409 लोगों ने चिकित्सीय परामर्श लिया है। अब तक 3,65,515 लोगों ने चिकित्सीय परामर्श लिया है।श्री प्रसाद ने बताया कि वैक्सीनेशन की तैयारियों को लेकर 11 जनवरी, 2021 को पूरे प्रदेश के 1500 केन्द्रों पर ड्राई रन का फाइनल अभियान चलाया जायेगा। उन्होंने बताया कि 10 जनवरी, 2021 से मुख्यमंत्री आरोग्य मेला सभी शहरी व ग्रामीण स्वास्थ्य केन्द्रों पर प्रारम्भ किया जायेगा। उन्होंने बताया कि सभी लोग मास्क पहनें, हाथ साबुन-पानी से धोते रहें तथा लोगों से दो गज की दूरी बनाये रखें। जब तक वैक्सीन नहीं आती तब तक कोविड प्रोटोकाॅल का पालन करते हुए पहले से बीमार बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं को संक्रमण से बचाना होगा।
कोई टिप्पणी नहीं