ब्रेकिंग न्यूज

प्रदेश में 20,091 कोरोना के एक्टिव मामले

 


लखनऊ।अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य  अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,55,315 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 2,12,58,877 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 1520 नये मामले आये हैं। प्रदेश में 20,091 कोरोना के एक्टिव मामले में से 9,253 लोग होम आइसोलेशन में हैं।  निजी चिकित्सालयों में 2107 लोग ईलाज करा रहे हैं, इसके अतिरिक्त मरीज एल-1, एल-2 तथा एल-3 के सरकारी अस्पतालों मे अपना ईलाज करा रहे है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 1761 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। अब तक कुल 5,35,985 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। प्रदेश में कोविड-19 का रिकवरी प्रतिशत 95.01 है। प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,72,724 क्षेत्रों में 4,88,8133 टीम दिवस के माध्यम से 3,02,87,276 घरों के 14,77,02,118 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि चिकित्सकीय उपचार के लिए ई-संजीवनी पोर्टल शुरू किया गया है। ई-संजीवनी के माध्यम से कल एक दिन में 3887 लोगों ने चिकित्सकीय परामर्श लिया। अब तक कुल 2,64,146 लोगों ने ई-संजीवनी पोर्टल पर चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया है।श्री प्रसाद ने बताया कि पहले से बीमार बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं को संक्रमण से बचाना होगा। उन्होंने कहा कि कोविड-19 की वैक्सीन जबतक नहीं आ जाती तबतक बचाव ही सबसे अच्छा उपाय है। सभी लोग कोविड-19 के गाइडलाइन का शत-प्रतिशत पालन अवश्य करें।

कोई टिप्पणी नहीं