ब्रेकिंग न्यूज

डायबिटीज रोगियों के लिए बेस्ट है कच्चा पपीता


पका पपीता तो आपने कई बार खाया होगा। ये सेहत और त्वचा दोनों के लिए अच्छा होता है। रोजाना इसे चेहरे पर लगाने से त्वचा शाइन करने लगती है तो वहीं रोजाना खाने से पेट भी साफ होता है। लेकिन क्या आपको पता है पके हुए पपीते से ज्यादा कच्चा पपीता सेहत के लिए ज्यादा अच्छा होता है। यहां तक कि ये डायबिटीज रोगियों के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें मैग्नीशियम, पोटेशियम ,विटामिन  ए, सी, ई और बी का बहुत बड़ा स्त्रोत है। जानिए कच्चा पपीता खाने से क्या फायदा होता हैच्चा पपीता मधुमेह के रोगियों के लिए लाभकारी होता है। इसे या तो आप ऐसे ही खाइए। इसके अलावा आप इसका जूस भी पी सकते हैं। इसका जूस रक्त शर्करा के स्तर को कम करता है। इसके साथ ही शरीर में इंसुलिन की मात्रा को बढ़ाता है। कच्चे पपीते में प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है। फाइबर कब्ज की समस्या से निजात दिलाने का काम करता है। कच्चे पपीते में ऐसे एंजाइम होते हैं जो एसिडिटी होने से रोकते हैं। साथ ही डाइजेशन सिस्टम में सुधार होता है।कच्चे पपीते में विटामिन ई, सी और ए के अलावा कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यही पोषक तत्व शरीर को बीमारियों से बचाए रखता है। साथ ही इम्यूनिटी को भी बूस्ट करता है।

कोई टिप्पणी नहीं