ब्रेकिंग न्यूज

पत्नी ने पति को दिया छत से धक्का, पति की मौत


सुल्तानपुर जिले में शनिवार रात रायबरेली-बांदा मार्ग पर अमहट स्थित कांशीराम कॉलोनी में एक पत्नी ने अपने पति को छत से धक्का दे दिया। जमीन पर गिरने से उसकी मौत हो गई। इसके बाद कॉलोनी में हड़कंप मच गया। परिजन उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे  मृत्यु  घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मर्चयूरी में रखवा कर पत्नी को हिरासत में ले लिया है।कोतवाली नगर के काशीराम कॉलोनी अंतर्गत ब्लॉक नंबर 67 में दिलशाद (40) का परिवार निवास करता है। बीती रात दिलशाद ने पत्नी से खाना मांगा इसी दौरान दोनों में झगड़ा हो गया। आरोप है कि पत्नी ने उसे धक्का दे दिया और वो छत से नीचे गिरा और उसकी मौत हो गई।

परिजन उसे लेकर अस्पताल तक गए ।मृतक की मां भी कॉलोनी में ही किराए के कमरे में रहती है। उसकी बहन सायमा बानो ने बताया कि भाई ने भाभी से खाना मांगा। हमने देखा कि भाभी ने उन्हें छज्जे पर से धक्का दे दिया। हमारी भाभी भाई को चाहती नहीं थी लड़ाई करती थी। इसके लिए ये सब कुछ हुआ है।वहीं मृतक की मां कुरैशा ने बताया कि हमारी बहू दो तीन साल से मोबाइल पर बात करती थी इसी को लेकर रोज आना लड़ाई झगड़ा होता था। दो तीन बार ये भाग भी चुकी है तब भी हमारा लड़का इसको रख लिया।आज भी इसी मोबाइल के बारे में लड़ाई हो रही थी सब लोग कह रहे हैं इसने धक्का दे दिया। इससे पहले भी कई बार हमारी बहू हमारे बेटे को मार चुकी है उसका इलाज तक हुआ है। हमारी बहू की वजह से हमारा लड़का चला गया हम अब अपना लड़का कहा से पाएगे।पत्नी शन्नो ने बताया कि हमने खाना बनाया वो आए और आकर खाना खाए। शराब पिए थे छत पर से कूद गए। रोज शराब पीकर बाहर से आते थे आज घर में आकर शराब पिए हैं। हम कमरे में बच्चों को लेकर लेटे थे। हमारी सास ग़लत आरोप लगा रही हैं। आठ साल हमारी शादी को हो गए वो शराब पी रहे हैं, आठ साल हम ऐसा कुछ नहीं किए आज हम ऐसी हरकत कर लेगे अपने आदमी के साथ।नगर कोतवाल धीरज कुमार ने बताया कि अक्सर लड़ाई होती रहती थी। आज भी लड़ाई हो रही थी कि धक्का मुक्की में पति नीचे गिर गया। जिसे अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं