ब्रेकिंग न्यूज

सुल्तानपुर में मतदान आज,DM SP ने लाइन में लगकर किया मतदान


सुल्तानपुर जिले में छटें चरण के लिए शनिवार (आज) होने वाले मतदान में 18 लाख 34 हजार 355 मतदाता मतदान करेंगे। जिले भर में वोटिंग के लिए एक हजार नौ सौ 91 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। सपा-भाजपा और बसपा समेत 9 प्रत्याशियों के भाग्य का आज फैसला होगा। यहां भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी का गठबंधन से सपा प्रत्याशी राम भुआल से सीधा मुकाबला है। 18 लाख 34 हजार 355 मतदाता में 9 लाख 54 हजार 3 सौ 58 पुरुष मतदाता, 8 लाख 79 हजार 9 सौ 32 महिला मतदाता व थर्ड जेंडर मतदाता की संख्या कुल 65 हैं। जिले की पांचों विधानसभा में इस बार युवा मतदाताओं की संख्या (18 से 19 वर्ष के बीच) 23 हजार 6 सौ 99 व दिव्यांग मतदाताओं की संख्या कुल 20 हजार 953 है।जिले की पांच विधानसभाओं में कुल 1 हजार 254 पोलिंग सेंटर हैं।

इसौली विधानसभा में 233 पोलिंग सेंटर व 389 पोलिंग स्टेशन, सुल्तानपुर विधानसभा में 213 पोलिंग सेंटर व 400 पोलिंग स्टेशन, सदर विधानसभा में 266 पोलिंग सेंटर व 378 पोलिंग स्टेशन, लंभुआ विधानसभा में 288 पोलिंग स्टेशन व 417 पोलिंग स्टेशन और कादीपुर विधानसभा में 254 पोलिंग स्टेशन व 407 पोलिंग सेंटर की संख्या है।

लोकसभा चुनाव के लिए जिले कुल में 16 जोनल मजिस्ट्रेट व 181 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं।पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने बताया कि संवेदन व अतिसंवेदनशील बूथों पर पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा बल लगाए गए हैं। पीएसी के जवानों के साथ साथ सीआरपीएफ की भी तैनाती की गई है।सुल्तानपुर से भाजपा प्रत्याशी व सीटिंग सांसद मेनका गांधी नवीं बार सांसद बनने के लिए अपना भाग्य आजमा रही हैं। वहीं गोरखपुर से 2012 से 2022 तक के मध्य विधान सभा और लोकसभा का चुनाव हार चुके पूर्व मंत्री राम भुआल निषाद भाग्य बनाने के लिए सुल्तानपुर पहुंचे हैं।

उनके पास निषाद, यादव और मुस्लिम मतदाताओं का बेस है, जबकि मेनका गांधी के पास क्षत्रिय, ब्राह्मण व वैश्य वोटरों का बेस। पिछले चुनाव में निषाद, दलित और कुर्मी वोटर मेनका के साथ पूरी तरह साथ थे। पर इस बार दलित और कुर्मी बसपा से प्रत्याशी उदराज वर्मा की ओर शिफ्ट होते दिख रहे वही निषाद सपा की ओर जाते दिख रहे।सपा ने अंतिम समय में 2019 के बसपा प्रत्याशी पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह को अपने पाले में लाकर भाजपा की मुश्किल बढ़ा दी है। उनके आने से भाजपा के क्षत्रिय वोटरों पर असर पड़ेगा। इसके अतिरिक्त, ब्राह्मण, कुर्मी, अदर बैकवर्ड, कायस्थ और वैश्य मतदाता में भी सपा डेंट लगाती दिख रही है। ऐसे में यहां कांटे की टक्कर हो गई है। 2019 के लोकसभा चुनाव के परिणाम की बात करें तो मेनका संजय गांधी को कुल 4,59,196 मत मिले थे।(45.88%) और गठबंधन में बसपा प्रत्याशी पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू को 4,44,670 मत (44.43%) मिले थे। कांग्रेस के डॉ संजय सिंह को कुल 41,681 (4.16%) मत मिले थे। 2019 के लोकसभा चुनाव में सुल्तानपुर सीट से बीजेपी प्रत्याशी मेनका गांधी को बसपा प्रत्याशी चंद्रभद्र सिंह सोनू से कड़ी टक्कर मिली थी। मेनका गांधी इस चुनाव में महज 14 हजार मतों से ही चुनाव जीती थीं। चुनाव में तीसरे प्रत्याशी कांग्रेस संजय सिंह थे।

कोई टिप्पणी नहीं